सक्ती और जांजगीर चाम्पा जिले की सीमा से निकल कर इस जिले में पँहुचा हाथियों का झुण्ड , देखे EXCLUSIVE VIDEO ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती और जांजगीर चाम्पा जिले की सीमा से निकल कर इस जिले  में पँहुचा हाथियों का झुण्ड , देखे EXCLUSIVE VIDEO ,,
बिलासपुर 06 फरवरी 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जंगली हाथियों के झुंड ने दस्तक दें दी है। हाथियों का दल बिलासपुर की सीमा के करीब पहुंच गया है। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही वन मंडल ने तत्काल मस्तूरी में कर्मचारियों को निगरानी के लिए तैनात कर दिया। उड़नदस्ता की ड्यूटी भी लगाई है। 

वन अमला राहगीरों के अलावा आस पास के ग्रामीणों को सचेत कर रहा है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाए। बता दे की हाथियों का यह दल पहले रायगढ़ जिले में पंहुचा इसके बाद सक्ती जिला होते हुए जांजगीर-चांपा जिले में घुस गए। चार दिन हाथी इस क्षेत्र में मौजूद है। रविवार की सुबह दल बिलासपुर वन मंडल की सीमा के करीब पहुंच गए। केवल 10 किमी दूर है। इसके बाद इसकी सूचना जांजगीर-चांपा वन मंडल ने बिलासपुर वन मंडल को दी गई। ताकि वह सतर्क हो जाए।

हाथियों का दल सीमा में पहुंच गया है। तो वन अफसरों के हाथ-पैर फूलने लगा दरअसल दल में कुछ हाथी आक्रामक हो गए हैं। खतरा मंडराते देख कुछ वनकर्मियों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। शाम को उनकी मदद के लिए उड़नदस्ता दल को भी भेजा गया है। वनकर्मियों को केवल निगरानी करने का आदेश है।

हाथियों के नजदीक जाने या खदेड़ने का प्रयास करने के लिए सख्त मनाही है। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। तैनात वनकर्मी हाथियों के पल-पल की गतिविधियों की जानकारी अफसरों को दे रहे हैं। देर रात तक हाथी झूलन पकरिया के जंगल में ही विचरण करते नजर आए। जांजगीर-चांपा जिले के वनकर्मियों के द्वारा आसपास के ग्रामीणों को हाथियों के पहुंचने की जानकारी दे रहा है। साथ ही उन्हें समझाइश भी दी जा रही है कि हाथियों को देखने के लिए उनके नजदीक बिल्कुल भी न जाएं। इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। यही समझाइश बिलासपुर वनमंडल के वनकर्मी भी दे रहे हैं। 

देखें वीडियो :-

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH