छत्तीसगढ़ - शादी के तीन साल बाद भी पत्नी को नही मिला शारीरिक सुख , पत्नी गई उपर और पति गया भीतर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी के तीन साल बाद भी पत्नी को नही मिला शारीरिक सुख , पत्नी गई उपर और पति गया भीतर
बिलासपुर 01 फरवरी 2023 -  बिलासपुर में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के केस में पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। महिला को शादी के तीन साल बाद किसी तरह से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी महिला के पास से मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 

हिर्री माइंस के सीआईएसएफ कैंप में रहने वाली पूजा यादव (25) पति नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चकरभाठा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 22 सितंबर को पूजा के कमरे की जांच की, तब एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि शादी के बाद भी उसे पति से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे। इससे वह प्रताड़ित होकर वह आत्महत्या कर रही है।

पुलिस ने उसके सुसाइड नोट की जांच कराने के लिए हेंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास रायपुर भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि सुसाइड नोट पूजा ने ही लिखा था। पूजा की शादी करीब 3 साल पहले नागेंद्र से हुई थी। इसके बाद भी वह किसी भी तरह की वैवाहिक सुख से वंचित थी। पुलिस के अनुसार पति के किसी प्रकार के शारीरिक सुख नहीं दे पाने के कारण वह प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। यही वजह है कि पुलिस ने पूजा के पति नागेंद्र यादव के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

महिला ने करीब ढाई साल पहले आत्महत्या की थी, तब से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट का हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट आने में समय लगा, जिसके कारण जांच और FIR दर्ज करने में विलंब हुआ। इधर, पुलिस अफसरों ने मर्ग मामलों की पुराने केस की समीक्षा की, तब पता चला कि यह फाइल दबी हुई थी। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ - शादी के तीन साल बाद भी पत्नी को नही मिला शारीरिक सुख , पत्नी गई उपर और पति गया भीतर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH