नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश ने हाईकोर्ट में FIR को दी चुनौती , याचिका में दी दलील की कोई कैसे ,,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश ने हाईकोर्ट में FIR को दी चुनौती , याचिका में दी दलील की कोई कैसे ,,,
बिलासपुर 31 जनवरी 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर लगा रेप केस का मामला शांत होने का नाम ही नही ले रहा हैं ऐसे में अब रेप केस में फंसे पलााश चंदेल ने FIR को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में यात्रिका पेश की हैं। यात्रिका में पलाश को झूठे मामले में फंसाने के साथ ही शादीशुदा महिला को शादी के झांसे में फंसाकर दुष्कर्म की बात को गलत बताते हुए झूठे मामले में फंसाने की दलील दी गयी हैं। हाईकोर्ट में दाखिल इस याचिका पर आगामी 10 फरवरी को सुनवाई होगी।

गौरतलब हैं कि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर रायपुर के महिला थाने में महिला ने रेप का आरोप लगाया है। FIR दर्ज कराने वाली महिला जांजगीर जिला की रहने वाली हैं। महिला का आरोप है कि पलाश से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी लगी। इसके बाद पलाश ने उसके साथ शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

महिला का आरोप है कि 2021 में जब महिला गर्भवती हुई तो दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज इस मामले के बाद पूरे प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर घमासान मचा हुआ हैं। एक ओर जहां कांग्रेसी प्रदेश स्तर पर नेता प्रतिपक्ष के बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रह हैं वही बीजेपी के नेता भी इस पूरे प्रकरण को लेकर आक्रमक हैं। 

बताया जा रहा हैं कि पलाश चंदेल ने अपने एडवोकेट हरि अग्रवाल के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने पुलिस की ओर से दर्ज FIR को चुनौती दी है। साथ ही कहा है कि जिस महिला ने शादी करने का वादा करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है वह पहले से ही शादीशुदा है। वह किसी शादीशुदा महिला को दोबारा शादी करने के लिए कैसे झांसा दे सकता है। याचिका में FIR को रद्द कर याचिकाकर्ता को राहत देने की मांग की गई है। एडवोकेट हरि अग्रवाल ने बताया कि अभी हाईकोर्ट में याचिका लगी है। जिसे लिस्टिंग कर लिया गया है और 10 फरवरी को इस केस की सुनवाई होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH