नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के बचाव में सामने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , कही यह बात

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के बचाव में सामने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , कही यह बात
बिलासपुर 28 जनवरी 2023 - नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने खुलकर बयान दिया है। यह पहला मौका है कि FIR के बाद कोई भाजपा का बड़ा नेता नेता प्रतिपक्ष के बेटे के समर्थन में खुलकर सामने आया हैं। बिलासपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जांजगीर की कथित घटना का राजधानी रायपुर में FIR होना षडयंत्र की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय व कानून पर पूरा भरोसा है।

बता दे कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का FIR दर्ज करवाया है। गर्भवती होने पर गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर राजधानी रायपुर के महिला थाने में शून्य में FIR कायम कर उसे जांजगीर ट्रांसफर कर दिया था। FIR में दुष्कर्म के साथ ही एक्ट्रोसिटी की धारा भी जोड़ी गई थी। जिसके बाद राजपत्रित अधिकारी चंद्रशेखर परमा को घटना की जांच का जिम्मा दिया गया था। पुलिस भी आरोपी पलाश चंदेल को तलाशने के लिए नेता प्रतिपक्ष के घर पहुंची थी। और अन्य जगहों पर भी दबिश दी थी। मामले को कांग्रेस ने राजनीतिक मुद्दा बनाकर पलाश चंदेल का कई जगहों पर पुतला दहन भी किया था।

मामला सामने आने के बाद भाजपा बैकफुट में आ गई थी। पर अब प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव नेता प्रतिपक्ष के बेटे के बचाव में सामने आए हैं। उन्होंने बिलासपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए इस घटना को साजिश करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जांजगीर की कथित घटना व जांजगीर की कथित पीड़िता होने के बावजूद जांजगीर में FIR दर्ज ना कर रायपुर में FIR दर्ज करवाया गया है जबकि ऐसी घटनाओं में सामान्यतः जहां की घटना होती है वही FIR दर्ज करवाया जाता है। पर दूसरे जगह FIR होना किसी न किसी षड्यंत्र की ओर इशारा करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की मामला अभी प्रारंभिक स्तर पर है। भाजपा की जैसा इतिहास रहा है भाजपा कोई भी कोताही ऐसे मामलों में नहीं बरतती है। कहीं की घटना का कहीं FIR होना षड्यंत्र और साजिश की ओर इशारा करती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH