छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त होकर शिक्षक पहुंचा ध्वजारोहण करने , जनप्रतिनिधियों ने DEO से की शिकायत
बिलासपुर , 27-01-2023 6:23:09 PM
बिलासपुर 27 जनवरी 2023 - गणतंत्र दिवस के अवसर पर मस्तूरी ब्लाक के संकुल प्रभारी शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया और जमकर हंगामा मचाया। शराब के नशे में शिक्षक को देखकर स्थानीय जनप्रतिनिधि आक्रोशित हो गए और इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी डी.के. कौशिक से की है।
विकासखंड मस्तूरी के ग्राम जूनवानी स्थित स्कूल में संकुल प्रभारी शिक्षक रामसागर कश्यप शराब के नशे में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पहुंचे। जब संकुल प्रभारी स्कूल पहुंचा। इस दौरान अन्य शिक्षक नहीं पहुंचे थे। संकुल प्रभारी को नशे की हालत में देखकर सरपंच सहित ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पूरे कार्यक्रम होते तक शराबी शिक्षक मंच पर ही बैठे रहे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने पंचायत में ग्राम सभा की बैठक की जिसमें नशेबाज शिक्षक के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत करने का प्रस्ताव पारित किया गया और जिला शिक्षा अधिकारी डी.के. कौशिक से शिकायत की है DEO ने इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

















