देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
नई दिल्ली 31 जुलाई 2020 - भारत में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 16 लाख के पार हो चुकी है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब देश में 50 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में ही देश के छह राज्यों में कोरोना के रिकॉर्ड नए केस मिले हैं। इनमें असम, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन छह राज्यों से ही एक दिन में कोरोना के 34 हजार 478 नए मामले मिले हैं।

कोरोना के कारण देश में अब तक करीब 36 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 5 लाख 43 हजार से ज्यादा है। राहत की बात यह है कि 10 लाख 57 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 

गुरुवार यानी 30 जुलाई को अकेले आंध्र प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आए। वहीं है उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच गई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 1192 नए केस आए। वहां अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 हजार 767 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 81 हजार 39 हो गई है। 30 जुलाई को 3765 नए मामले सामने आए, जबकि 996 लोग ठीक हुए। कोरोना के कारण सूबे में अब तक 1587 लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने यूपी में 57 लोगों की जान ली। प्रदेश में अब तक 46 हजार 803 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 32649 है।

www.covid19india.org के मुताबिक, 30 जुलाई को रात 9:30 बजे तक आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख 30 हजार 557 हो चुकी है। गुरुवार को 10 हजार 167 नए मामले आए। वहीं, तमिलनाडु में 5,864 नए केस आए, जबकि 5,295 लोग ठीक हुए। इस राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संंख्या 2,39,978 हो चुकी है।

सोर्स - जनसत्ता

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH