छत्तीसगढ़ - चाम्पा के सराफा कारोबारी का कर्मचारी गिरफ्तार , ट्रेन से लेकर जा रहा था 65 किलो चांदी के बिस्किट

बिलासपुर , 21-01-2023 9:58:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चाम्पा के सराफा कारोबारी का कर्मचारी गिरफ्तार , ट्रेन से लेकर जा रहा था 65 किलो चांदी के बिस्किट
बिलासपुर 21 जनवरी 2023 -  ट्रेन की जांच के दौरान जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक युवक से 65.9 किलो चांदी के बिस्किट जब्त की है। जिस यात्री को गिरफ्तार किया गया, उससे पूछताछ में यह सामने आई कि चांदी वह चांपा से मथुरा लेकर जा रहा था। जब्त चांदी की कीमत 36 लाख 24 हजार 500 रुपये आंकी गई। आरोपित युवके के खिलाफ अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया गया है।

घटना शुक्रवार रात हीराकुंड एक्सप्रेस की है। टीम को सूचना मिली कि एक यात्री बड़ी मात्रा में चांदी लेकर जा रहा है। वह ट्रेन बी-3 कोच में सफर रहा है। इस जानकारी के बाद जीआरपी सतर्क हो गई और ट्रेन के पहुंचने का इंतजार करने लगी। जैसे ही ट्रेन पहुंची उस कोच में पहुंचे। बर्थ नंबर 40 में सफर कर रहे यात्री से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम सौरभ चौधरी (21) बताया। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 65.9 किलो चांदी के बिस्किट बरामद हुए। वह बिना किसी कागजात के इतनी भारी मात्रा में चांदी लेकर जा रहा था।

चोरी के सामान की आशंका पर GRP ने उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ही उतार लिया। इसके बाद उसे लेकर थाने आए। यहां दोबारा पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह चांपा स्थित सोनार पारा के एक ज्वेलर्स का कर्मचारी है। इस पर जीआरपी ने ज्वेलर्स मालिक को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सुनील सोनी व अनिल सोनी ज्वेलर्स के संचालक रात में ही थाने पहुंचे।

ज्वेलर्स के संचालक के पास चांदी के संबंध में किसी तरह दस्तावेज नहीं था। इसलिए कर्मचारी व चांदी के बिस्किट को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई से यह तो स्पष्ट है कि ट्रेन से लगातार गैर कानून काम हो रहे हैं। लगातार जांच के बाद यह स्पष्ट भी हो गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH