प्रधानमंत्री ने ट्रैफिक नियमों का किया उलंघन , पुलिस ने लगाया जुर्माना , प्रधानमंत्री छवि पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री ने ट्रैफिक नियमों का किया उलंघन , पुलिस ने लगाया जुर्माना , प्रधानमंत्री छवि पर पड़ सकता है असर
नई दिल्ली 21 जनवरी 2023 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया है, जिसके कारण उन्हें पुलिस का जुर्माना लगा दिया है। दरअसल प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उत्तर पश्चिम की यात्रा के दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने चलती कार में अपना सीट बेल्ट हटा दिया था। अब पुलिस ने इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताते हुए अपने ही प्रधानमंत्री के खिलाफ जुर्माना लगा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कहा था कि वह इस मामले की जांच करेगी और इसके बाद कार्रवाई करेगी। अब शुक्रवार देर रात पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पीएम ऋषि सुनक पर जुर्माना लगा दिया है।

गौरतलब है कि ऋषि सुनक पर पुलिस ने दूसरी बार यह जुर्माना लगाया है। इससे पहले बीते साल तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ COVID-19 लॉकडाउन नियमों को तोड़ा का आरोप भी ऋषि सुनक पर लगा था। बोरिस जॉनसन के बाद इस तरह से कानून तोड़ने वाले ऋषि सुनक दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
 
गौरतलब है कि साल 2025 में ब्रिटेन में आम चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले प्रधानमंत्री पर इस तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप से उनकी छवि पर असर पड़ेगा। साल 2025 में होने वाले चुनावों के लिए सर्वे में पहले ही कंजर्वेटिव पार्टी, विपक्षी लेबर पार्टी से पीछे चल रही है। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी गलती को स्वीकार कर ली है और माफी भी मांगी है। इधर नॉर्थ इंग्लिश काउंटी में पुलिस ने कहा है कि लंदन के 42 वर्षीय व्यक्ति को जुर्माना का नोटिस भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड की यात्रा के दौरान एक वीडियो बनाया था। ऋषि सुनक ने हाल ही में देशभर में 100 से अधिक परियोजनाओं के लिए फंड देने के लिए सरकार की नई घोषणाओं को बढ़ावा देने के लिए वीडियो बनाया था। जब वे वीडियो शूट कर रहे थे, तभी उन्होंने सीट बेल्ट को उतार दिया था। ऐसे में विपक्षी लेबर पार्टी ने ऋषि सुनक पर जुर्माना लगने पर निशाना साधा है। लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा था कि ऋषि सुनक प्रबंधन करना नहीं जानते हैं।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH