बड़ी खबर , महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल का होने वाला था अंजलि जैसा हश्र ??? , कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल का होने वाला था अंजलि जैसा हश्र ??? , कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा
नई दिल्ली 19 जनवरी 2023 - दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार चालक ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा है. घटना दिल्ली एम्स के पास की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि कल देर रात वे दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी. तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की. जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर चालक ने उन्हें घसीटा. मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है. स्वाती AIIMS के गेट नंबर 2 के करीब थीं. इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा. स्वाती ने जब कार चालक को फटकारा तो उसने तुरंत कार का शीशा ऊपर कर लिया. इस दौरान स्वाती का हाथ कार में फंस गया और चालक उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीट लिया. पुलिस के मुताबिक रात 3.11 बजे एक PCR पर उन्हें एक कॉल आया कि एम्स बस स्टॉप के पीछे सफेद रंग की बलेनो कार के चालक ने एक महिला को गलत इशारे किए और उन्हें घासीटा, लेकिन महिला बचने में कामयाब रहीं।

पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग वाहन को देर रात 3.05 बजे एम्स गेट नंबर 2 के सामने फुटपाथ पर एक महिला दिखी. पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उससे कार से घसीटा गया है. महिला ने बताया कि नशे में एक बलेनो कार चालक उनके पास रुका, उसने बुरी नीयत से महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला के मना करने पर वह चला गया और सर्विस लेन से यू टर्न लेकर वापस आ गया. चालक ने एक बार फिर महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला ने उसे फटकार लगाई. वह ड्राइवर साइड की खिड़की के पास पहुंची तो कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा चढ़ा लिया. महिला का हाथ कार में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई.

रात 3.12 बजे  पुलिस ने बलेनो कार के बारे में सभी को मैसेज प्रसारित किया. आरोपी चालक को गाड़ी सहित रात 3.34 बजे पकड़ लिया गया. बाद में पुलिस को पता चला कि जिस महिला से छेड़छाड़ हुई है, वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हैं. पकड़े गए आरोपी का नाम हरीश चंद्र (47) है. उसके पिता का नाम दुर्जन सिंह बताया जा रहा है. वह संगम विहार का रहने वाला है।

ये भी जानकारी सामने आई है कि जिस समय ये घटना हुई, स्वाति के ही साथ उनकी टीम के कुछ दूसरे लोग मौजूद थे. उनकी तरफ से वीडियो बनाया गया था. अब उस इलाके में क्योंकि कोई CCTV नहीं है, ऐसे में पुलिस भी उस वीडियो के आधार पर ही आगे की जांच करने की तैयारी कर रही है. अभी केप लिए आरोपियों का मेडिकल किया जा रहा है. आरोप है कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी. वहीं स्वाति मालीवाल का भी मेडिकल करवाया जाएगा।

इस पूरे मामले पर स्वाति मालीवाल की तरफ से एक वीडियो मैसेज भी जारी किया गया है. उस मैसेज में उन्होंने कहा है कि मैं तो बस ये चेक करने के लिए निकली थी कि दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है. फिर सफेद बलेनो गाड़ी में बैठे एक शख्स ने मेरी तरफ गंदे इशारे किए. जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने खिड़की बंद कर दी और मेरा हाथ फंस गया. वो कई मीटर तक घसीटता रहा. मैं काफी लकी रही, वरना मेरे साथ भी अंजलि जैसा ही कुछ हो जाता।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH