बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर , गृह मंत्री , 3 मंत्रियों सहित 16 की मौत , 22 से अधिक लोग घायल

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर , गृह मंत्री , 3 मंत्रियों सहित 16 की मौत , 22 से अधिक लोग घायल
कीव 19 जनवरी 2023 - यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया. हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 3 मंत्रियों की मौत हो गई है. मरने वालों की तादाद 16 बताई जा रही है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. हेलिकॉप्टर पर कुल 9 लोग सवार थे. यूक्रेन का पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रहा है. हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए नजतीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कीव के पास जहां यह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतें थीं. इसलिए अनुमान है कि मृतको का आंकड़ा और बढ़ सकता है. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृहमंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है. हादसा कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में हुआ है।

यूक्रेन की पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेंको ने पॉलिटिको को बताया कि इस हादसे में यूक्रेन की सरकार से जुड़े 3 मंत्रियों की मौत हुई है. इनमें यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उनके पहले डिप्टी येवेन येनिन और स्टेट सेक्रेट्री यूरी लुबकोविच शामिल हैं. कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि दुर्घटना दुर्घटना के समय किंडरगार्टन (बच्चों के स्कूल) में बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे. कुलेबा ने आगे कहा कि इस हादसे में 22 लोग घयाल भी हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं।

हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का हिस्सा था. दुर्घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हादसे पर ना ही अब तक रूस की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही यूक्रेन ने इसे रूसी हमला करार दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस के डिप्टी चीफ किरिलो टिमोशेंको ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH