05 साल पहले घर से भागी युवती बनी कांस्टेबल , परिजनों ने जताई थी अपहरण की आशंका

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
05 साल पहले घर से भागी युवती बनी कांस्टेबल , परिजनों ने जताई थी अपहरण की आशंका
बिहार 17 जनवरी 2023 - बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना में पांच साल पहले लड़की के अपहरण की मामला दर्ज किया गया था. जिस लड़की को गुमशुदा बताया गया था, वह अब पुलिस को मिल गई. मगर, पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब पता चला कि गुमशुदा लड़की अब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बन गई है और ट्रेनिंग कर रही है. अब बोचहा थाना पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. बोचहा थाना में लड़की के गुमशुदा होने वाले केस की जांच कर रहे अफसर रामा शंकर ने बताया कि साल 2018 में लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई थी. तब से मामले में जांच चल रही थी।

अभी हाल ही में गुमशुदा लड़की के बारे में जानकारी मिली थी. जब पुलिस ने उससे संपर्क किया, तो पता चला कि वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित हो गई है. वर्तमान में वह इसकी ट्रेनिंग कर रही है. जांच अफसर रामा शंकर ने आगे कहा कि हमने युवती का बयान दर्ज कराने के लिए उसे बुलाया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बातचीत में कहा है कि उसके माता-पिता उसकी शादी कराना चाहते थे. वे चाहते थे कि बेटी के हाथ पीले कर दिए जाएं. मगर, लड़की को अपनी पढ़ाई पूरी करनी थी. उसका अफसर बनने का सपना था. इसलिए वह किसी को बिना बताए घर से भागकर दिल्ली आ गई थी. दिल्ली आकर उसने पढ़ाई जारी रखी. इसके बाद उसने कई परीक्षाएं दीं और आखिरकार उसका चयन दिल्ली पुलिस में उसका हो गया है. यहां वह कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई है. अब उसके पिता की ओर से दर्ज कराए गए अपहरण के केस के संबंध में पुलिस बयान लेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH