सुशांत सिंह की ही तरह बॉलीवुड के एक और प्रसिद्ध अभिनेता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी ,,

बॉलीवुड , 30-07-2020 7:17:01 PM
Anil Tamboli
सुशांत सिंह की ही तरह बॉलीवुड के एक और प्रसिद्ध अभिनेता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी ,,
मुम्बई 30 जुलाई 2020 - बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि मायानगरी से एक और दुखद खबर सामने आ रही है. सुशांत सिंह की तरह ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया है. आशुतोष 32 साल के थे. आशुतोष ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस के मुताबिक, आशुतोष का शव नांदेड़ स्थित उनके बंगले में लटका हुआ मिला. आशुतोष एक महीने पहले नांदेड़ आए थे. मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक की लहर है.

आशुतोष के अचानक चले जाने से फैंस सदमे में हैं. आशुतोष ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये अभी साफ नहीं हो पाया है.

बता दें कि आशुतोश फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयुरी देशमुख के पति थे. 21 जनवरी 2016 को मयुरी और आशुतोष शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की बॉन्डिंग शानदार थी. उनका नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में बंगला था. कुछ दिनों पहले ही दोनों अपने घर आए थे.

आशुतोष भाकरे और मयुरी देशमुख फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चित एक्टर थे. उन्होंने Ecchar Tharla Pakka नाम की फिल्म की थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया. मयुरी भी मराठी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्हें सीरियल Khulta Kali Khulena से घर-घर में पहचान मिली. दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है.

आशुतोष के सुसाइड की खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा देश बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर के सदमे से उबर रहा है. सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी. सुशांत 34 साल के थे. सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर अभी जांच-पड़ताल चल रही है. हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH