छत्तीसगढ़ - कब्र में दफन लाश ने खोला मौत का राज , 07 दोस्तो ने मिल कर रची थी ऐसी साज़िश जिसे जान कर उड़ जाएंगे होश

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कब्र में दफन लाश ने खोला मौत का राज , 07 दोस्तो ने मिल कर रची थी ऐसी साज़िश जिसे जान कर उड़ जाएंगे होश
गरियाबंद 10 जनवरी 2023 - महज दो सौ रूपए के लिए दोस्तों ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी फिर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सनसनीखेज मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक का नाम बाइक मैकेनिक वाहिद अली 26 वर्ष था।

दरअसल, 7 जनवरी को देवभोग थाने में वाहिद अली के अपहरण का मामला परिजनों ने दर्ज कराया था। परिजनों ने वहिद के अपहरण का शक उसके दोस्तों पर जताया था। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए  संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। शुरूआत में तो संदेही अपना बयान बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करते रहे। इसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने वाहिद की हत्या की बात कबूल की।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 जनवरी को जयप्रकाश मरकाम और भोज अपनी बाइक को बनाने के लिए वाहिद के पास गये थे। बाइक बनने के बाद वाहिद ने जयप्रकाश और भोज से 200 रूपए मांगे। इस बात पर जयप्रकाश और भोज ने दोस्ती का हवाला देकर वहां से जाने लगे। पैसे नहीं मिलने पर वाहिद ने दोनों दोस्तों को गालियां दीं। इस बात से नाराज दोनों आरोपियों ने अपने पांच अन्य दोस्तों को इस बारे में बताया और फिर वाहिद को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या की योजना बना डाली।

6 जनवरी की रात में सभी सातों आरोपी वाहिद की दुकान में पहुंचे और उससे मारपीट करते हुये अपनी बाइक में जबरन उसे बिठाकर सरगीगुडा के खंडर स्कूल ले आये। यहां पर मारपीट करते हुये चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सातों आरोपियों ने मृतक के शव को पास के ही श्मशान में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में चाकू जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 302, 365, 364, 201, 147, 148, 149 के तहत अपराध दर्ज कर किशन पावड़े , जय प्रकाश मरकाम , कौशल पावड़े , बृजलाल मांझी , भवानी शंकर , हरपाल , उमाशंकर सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ - कब्र में दफन लाश ने खोला मौत का राज , 07 दोस्तो ने मिल कर रची थी ऐसी साज़िश जिसे जान कर उड़ जाएंगे होश

ताज़ा समाचार

चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH