कोरोना ब्रेकिंग - आंकड़े छिपाने पर WHO ने चीन को लगाई फटकार , 2023 में भारत में आएगी चौथी लहर , बन सकते है लॉकडाउन जैसे हालात

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना ब्रेकिंग - आंकड़े छिपाने पर WHO ने चीन को लगाई फटकार , 2023 में भारत में आएगी चौथी लहर , बन सकते है लॉकडाउन जैसे हालात
नई दिल्ली 31 दिसम्बर 2022 - चीन में हाल के दिनों में हुए कोरोना विस्फोट से पूरी दुनिया एक बार फिर चिंता में है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने चीन समेत कई देशों के यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चीन को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे लगातार पारदर्शी रूप से देश की कोविड संबंधी जानकारी दुनिया के साथ साझा करनी चाहिए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, टेड्रोस ने कहा कि मेरी टीम ने कोविड मामले बढ़ने को लेकर चीन के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की है। डब्ल्यूएचओ ने चीन के अधिकारियों से एक बार फिर अनुरोध किया है कि चीन कोविड से जुड़ी सटीक जानकारी दुनिया को साझा करे।

गौरतलब है कि चीन ने शुरू से ही दुनिया के साथ कोविड को लेकर सही जानकारी साझा नहीं की है। यही कारण है कि एक बार फिर डब्ल्यूएचओ को आगे आना पड़ा है। इस बीच, WHO ने 3 जनवरी को SARS-CoV-2 वायरस विकास पर तकनीकी सलाहकार समूह की बैठक में विस्तृत वायरस अनुक्रमण डेटा प्रस्तुत करने के लिए चीनी वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया।

इस बीच, भारत में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। सरकारें अलर्ट मोड में हैं और ऐसी हर आशंका को खत्म करने की पूरी कोशिश हो रही है। ताजा खबर यह है कि आईआईटी कोरोना मॉडल' देने वाले प्रोफेसर मणिंद्र अग्रवाल ने भारत में कोरोना की एक और लहर पर अपना रुख साफ किया है। प्रो. अग्रवाल की नजर में भारत में कोरोना की चौथी लहर की आशंका नहीं है, क्योंकि यहां अधिकांश लोगों को कोरोना के दोनों डोज लग चुके हैं।

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में नए साल में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) लगेगा? आशंका जताई जा चुकी है कि देश के लिए आने वाले कुछ दिन अहम है। जनवरी में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि इस बार मौतों का आंकड़ा कंट्रोल रहेगा। जानकारों का मानना है कि मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन करना जैसे नियमों पर सख्ती हो सकती है, लेकिन सरकारें इस बार लॉकडाउन नहीं लगाएंगे, क्योंकि इसके बहुत बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH