भारत के इस राज्य में हुआ कोरोना ब्लास्ट , आयोजन में हिस्सा लेने आये 11 विदेशी पर्यटकों की रिपोर्ट आई पॉजेटिव

बिहार , 28-12-2022 10:15:05 AM
Anil Tamboli
भारत के इस राज्य में हुआ कोरोना ब्लास्ट , आयोजन में हिस्सा लेने आये 11 विदेशी पर्यटकों की रिपोर्ट आई पॉजेटिव
बोधगया 28 दिसम्बर 2022 - एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई देशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में खबर सामने आई है कि यहां सात विदेशी पर्यटक कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं. जिसके बाद यहां  कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, बोधगया में 24 दिसंबर को कई विदेशी पर्यटक बोधगया पहुंचे थे. इनमें से एक इंग्लैंड और 10 म्यांमार और बैंकॉक के हैं. इन सभी विदेशी सैलानियों की RTPCR जांच कराई गई, जिसमें सात सैलानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है. इन सभी सैलानियों को होटल में आइसोलेट किया गया है।

बता दें, चीन में कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात के बीच अब इसका खतरा दुनिया भर के देशों पर मंडराने लगा है. चीन के साथ-साथ जापान, साउथ कोरिया और अमेरिका में भी कोरोना के केसों में तेज वृद्धि देखने को मिल रही है. वहीं भारत में भी अब कोरोना केस सामने आ रहे हैं. इस बीच अमेरिका के महामारी वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि चीन और दुनिया के बाकी देशों में फिर से कहर मचाने के लिए तैयार कोरोनो महामारी की नई और बेहद खतरनाक लहर अगले तीन महीनों में लाखों लोगों की जान ले सकती है।

अमेरिका के पब्लिक हेल्थ साइंटिस्ट डॉक्टर एरिक फीगल डिंग ने ट्वीट कर दावा किया है की पाबंदियां हटने के बाद चीन के अस्पताल पूरी तरह से ओवरलोड हो गए हैं. अगले तीन महीनों के दौरान यह संक्रमण दुनिया की 10 फीसदी आबादी और चीन की 60 फीसदी से अधिक आबादी को अपनी चपेट में ले लेगा. इससे लाखों लोगों के मरने की संभावना है. यह तो सिर्फ शुरुआत है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH