छत्तीसगढ़ - सरकारी हॉस्पिटल में पदस्थ महिला डॉक्टर गिरफ्तार , महिला डॉक्टर पर स्टाफ नर्स ने लगाया था यह आरोप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी हॉस्पिटल में पदस्थ महिला डॉक्टर गिरफ्तार , महिला डॉक्टर पर स्टाफ नर्स ने लगाया था यह आरोप
बिलासपुर 24 दिसंबर 2022 - बिलासपुर जिला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट व गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। दरअसल महिला चिकित्सा सहायक पर स्वास्थ्य केंद्र की ही स्टाफ नर्स ने मारपीट का आरोप लगाया था। मारपीट की वजह स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन और नर्स के बीच गलत संबंध होने का आरोप लगाने की बात बताई जा रही हैं।

बिलासपुर जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट का ये पूरा मामला अगस्त महीने का हैं। बताया जा रहा हैं कि बिलासपुर के मल्हार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंजूला रात्रे स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सा सहायक के पद पर चंचला रात्रे की पोस्टिंग हैं। इनके अलावा कपिल मिंज लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा हैं कि बीते 09 अगस्त को मंजूला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन कपिल मिंज ने फोन कर उन दोनों के बीच गलत संबंध होने का आरोप लगाने की जानकारी दी गयी।

लैब टेक्नीशियन ने बताया कि इस मामले की शिकायत किसी ने उसकी पत्नी से भी की हैं। इसके बाद दूसरे दिन मंजूला ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कपिल से उन आरोपों के बारे में पूछताछ करने लगी। इस दौरान मौजूद डॉक्टर हर्षदेव नापित ने कहा कि कपिल की पत्नी सीमा से ही पूछा जाए कि उसे इस तरह की बातें किसने बताई है। लैब टेक्नीशियन की पत्नी द्वारा आरएमए चंचला रात्रे पर इस बात की जानकारी देने का खुलासा करने पर जब स्टाफ नर्स ने उनसे जानकारी चाही, तब दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर स्थित गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गयी थी।

इस मामले में पीड़ित स्टाफ नर्स ने मस्तूरी थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मारपीट सहित जातिगत गाली-गलौच का अपराध दर्ज किया गया था। इस पूरे प्रकरण में मल्हार चौकी प्रभारी ने कार्रवाई करने के बजाए केस पर पर्दा डालने की कोशिश की। लिहाजा अब साल के अंत में पेंडिंग केस का निपटारा करने के दौरान पुलिस अधिकारियों की इस मामले पर नजर पड़ी। तब प्रशिक्षु DSP नुपुर उपाध्याय ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली उन्होंने मारपीट और जातिगत गाली देने के इस प्रकरण में आरोपी ग्रामीण चिकित्सा सहायक चंचला बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH