रात 02 बजे विवाहित प्रेमिका से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी , ससुराल वालों ने चोर समझ कर इतना मारा की हो गई मौत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रात 02 बजे विवाहित प्रेमिका से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी , ससुराल वालों ने चोर समझ कर इतना मारा की हो गई मौत
भागलपुर 22 दिसम्बर 2022 - बिहार के भागलपुर में 3 बच्चों की मां से प्यार करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला. घटना कहलगांव के सनोखर गांव की है जहां एक युवक को तीन बच्चों की मां से मिस्ड कॉल के जरिए प्यार हो गया था. बीती रात प्रेमी करीब 02 बजे महिला से मिलने पहुंच गया जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा. बाद में युवक ने दम तोड़ दिया. दरअसल बांका जिले के अमरपुर का रहने वाला अविवाहित युवक नीतीश को इस साल दुर्गा पूजा के समय दो तीन बार रॉन्ग नंबर से कॉल आया और इसी दौरान उसकी फोन पर बातें होने लगी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ गई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया।

महिला के पति को इसकी जानकारी हो गई जिसके बाद पति-पत्नी में उस युवक को लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा. हालांकि इससे महिला और उस युवक को कोई फर्क नहीं पड़ा और वो आपस में बात करते रहे. अचानक युवक नीतीश अपने गांव से ट्रेन पकड़ कर कहलगांव पहुंचा और अपनी प्रेमिका (तीन बच्चों की मां) के घर रात के करीब 02 बजे पहुंच गया. युवक के चुपके से घर में जाने को लेकर ग्रामीणों को आशंका हुई और वह चोर समझकर युवक को लाठी-डंडे से बेतहाशा पीटने लगे. इससे युवक की मौत हो गई जिसको लेकर महिला के पति ने कहा कि इस युवक से मेरी पत्नी का अवैध संबंध था।

हत्या की इस वारदात को लेकर भागलपुर के SSP बाबूराम ने बताया कि गांव वालों ने उसे चोर समझ कर लाठी-डंडे से रात में ही मार डाला. महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ इस युवक का दुर्गा पूजा के समय से ही अवैध संबंध था. अब मॉब लिचिंग में मारे गए युवक के केस में पुलिस जांच में जुटी हुई है. SSP ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मृतक के साथ उसका दोस्त बादल भी महिला के गांव पहुंचा था. बादल ने बताया कि हम लोग बांका से ट्रेन पकड़कर भागलपुर आए और फिर भागलपुर से कहलगांव पहुंचे. गांववालों ने हम लोगों को घेर लिया और मेरे दोस्त नितीश को लाठी-डंडे से मारकर वहीं मौत के घाट उतार दिया. मृतक के दोस्त की भी ग्रामीणों ने पिटाई की थी जिससे उसे भी चोटें आई हैं. वहीं महिला ने कहा कि वो युवक से बात करने से कतराती थी. दुर्गा पूजा के समय आए मिस्ड कॉल के जरिए बात होने लगी. मैंने कई बार इस लड़के से कहा था कि मुझे तंग मत करो लेकिन यह लड़का बार-बार फोन कर मुझे परेशान किया करता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH