जांजगीर चाम्पा कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के पिता का निधन , आज 03 बजे होगा अंतिम संस्कार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के पिता का निधन , आज 03 बजे होगा अंतिम संस्कार
बिलासपुर 22 दिसम्बर 2022 - बिलासपुर शासकीय विद्यालय के प्रिंसिपल एम.एन. सिन्हा का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 03 बजे बिलासपुर, सरकंडा के मुक्तिधाम में होगा। वे जांजगीर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के पिता थे। वे अपने पीछे पत्नी सुषमा सिन्हा , बेटे-बेटियों, अनुपमा सक्सेना, लतिका श्रीवास्तव, तारकेश्वर सिन्हा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

तारण प्रकाश सिन्हा के बारे में जानें - 

तारन प्रकाश सिन्हा का जन्म 09 जुलाई 1975 को छत्तीसगढ़ के पेंड्रा शहर में हुआ। पेंड्रा में ही उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की। बिलासपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय, जरहाभाटा से उन्होंने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। संयुक्त मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सर्विस परीक्षा में उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्‍नत होने के पश्चात वर्तमान में कलेक्टर, ज़िला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। 

इससे पहले वो जनसम्पर्क आयुक्त, संचालक संस्कृति, संचालक पंचायत, नगर निगम आयुक्त रायपुर, सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अनेक अनुविभागों में अनुविभागीय दंडाधिकारी के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। 

सिंगापुर के सिविल सर्विस कॉलेज और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, बर्कले से उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। लेखन में तारन प्रकाश सिन्हा की सदैव ही महत्त्वपूर्ण रुचि रही है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी अनेक राष्ट्रीय तथा स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं, समाचार-पत्रों में उनके लेख प्रकाशित होते रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH