ट्यूशन टीचर के साथ भागी इंटर की छात्रा , वीडियो जारी कर कही यह बात , पुलिस जाँच में जुटी

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्यूशन टीचर के साथ भागी इंटर की छात्रा , वीडियो जारी कर कही यह बात , पुलिस जाँच में जुटी
बेतिया 20 दिसम्बर 2022 - बिहार के बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने कोचिंग शिक्षक के साथ भागकर शादी (Teacher Student Love Story) कर ली. इस मामले में लड़की के घरवालों ने शिक्षक सहित 5 लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया है. वहीं, इसको लेकर लड़की ने एक वीडियो जारी ( Video Viral) कर बताया कि मैं अपनी मर्जी से घर से भागी हूं. वीडियो में वो बोल रही है कि मेरे पति और मेरे पति के घरवालों को एक खरोंच भी आई तो प्राथमिकी दर्ज कराकर मैं हाईकोर्ट क्या सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  तक जाऊंगी।

मामला जिले के चनपटिया प्रखंड के सिरसिया ओपी थाना क्षेत्र का है. जारी वीडियो में लड़की अपना नाम अंजली कुमारी बता रही है, उम्र 21 साल बता रही है. वीडियो में प्रेम विवाह करने की बात कह रही है. साथ ही वो अपने परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है. युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

बता दें कि अंजली कुमारी इंटर की छात्रा है, वो मिश्रौली चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी. कोचिंग में 27 वर्षीय चंदन पढ़ाता था. इस दौरान चंदन और अंजली में प्यार हो गया. चंदन ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद करीब 4 सालों से मिश्रौली चौक पर कोचिंग में छात्रों को पढ़ाता था. 3 सालों से पढ़ाई करने अंजली चंदन के पास जाती थी. 12 दिसंबर को दोनों ने भागकर शादी कर ली. हालांकि इस मामले में अंजली के पिता ने सिरसिया ओपी थाना में आवेदन देकर सबया चरगाहा पंचायत के मुखिया प्रियंका देवी सहित पांच लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

वहीं छात्रा ने वीडियो जारी कर बताया है कि मैं घर छोड़ कर खुद की मर्जी से बेतिया पहुंची, जब मैं घर छोड़कर मेन रोड पर आई तो मैं अपने पति (प्रेमी) के पास फोन की और बोली कि मैं घर छोड़ दी हूं. इस बात को सुनकर मेरे पति (प्रेमी) को आश्चर्य हुआ और वह मुझे समझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन मैंने उनकी एक बात नहीं मानी और गाड़ी पकड़ कर बेतिया पहुंच गई. अपनी खुद की मर्जी से बिना किसी के दबाव में अपने पति (प्रेमी) से शादी कर ली, जिसके बाद मेरे घर वालों ने मेरे पति को गोली और तेजाब से मारने की धमकी दी है।

इस मामले में सिरसिया ओपी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि अपहृत युवती के पिता के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है. सभी आरोपी फरार हैं. युवक और उसके परिजनों की तलाश जारी है. कोर्ट में दर्ज बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH