छत्तीसगढ़ में गैंगवार , दोनो तरफ से चली गोलिया , हिस्ट्रीशीटर प्राणनाथ त्रिपाठी उर्फ संजू की मौत , पुलिस ने दी यह सफाई

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में गैंगवार , दोनो तरफ से चली गोलिया , हिस्ट्रीशीटर प्राणनाथ त्रिपाठी उर्फ संजू की मौत , पुलिस ने दी यह सफाई
बिलासपुर 14 दिसम्बर 2022 - हत्या समेत 27 संगीन मामलों के आरोपित रहे बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की सकरी ओवरब्रिज के पास शाम सवा चार बजे दो कार में आए अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों ओर से चली गोली में कार सवार संजू की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद एसपी और आइजी समेत पुलिस के अधिकारी और सकरी समेत कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के जवान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। स्वजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाले संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी (45) जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। उसके खिलाफ बिलासपुर के अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या , लूटपाट समेत 24 मामले दर्ज हैं। बीते दिनों उसके खिलाफ पिता व भाई ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को वह सकरी की ओर से शहर लौट रहा था। शाम करीब 4:15 बजे कार सवार संजू सकरी ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि पहले से पीछा करते आ रही दो कार में सवार अज्ञात लोगों ने कार के दोनों ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई।

गोलीबारी होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग वहां से भागने लगे। इस घटना में संजू के सिर पर तीन, पीठ पर दो और पसली के पास एक गोली लगी है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आइजी बीएन मीणा, एसपी पास्र्ल माथुर, एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसीसीयू के प्रभारी हरविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसमें एसपी पास्र्ल माथुर ने स्पष्ट किया है कि हिस्ट्रीशीटर किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। पुलिस की इस सफाई पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर पुलिस पर किसका दबाव है कि उन्हें प्रेस विज्ञपत्ति में मृतक के राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं होने का जिक्र करना पड़ रहा है। दरअसल संजू कांग्रेस के कार्यक्रम में सक्रिय रहता था। इसके अलावा उसकी कार में कांग्रेस महामंत्री लिखा हुआ है। इसके अलावा उसके फेसबुक प्रोफाइल में कांग्रेस महामंत्री लिखा है। वह अलग-अलग जगहों पर खुद को कांग्रेस का नेता बताता था।

हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर गोलियों के नौ खोखे मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि कुछ लोग ओवरब्रिज के पास उनका इंतजार कर रहे थे। वहीं, एक कार को पीछे से लाकर उनकी कार के सामने अड़ाया गया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

सकरी ओवरब्रिज के पास गोलीबारी में मारे गए संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी के खिलाफ पहला मामला 1992 में दर्ज हुआ था। इस दौरान उसकी उम्र महज 16 साल की थी। इसके बाद से उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर और राजेंद्रग्राम थाने में हत्या के दो मामले भी शामिल हैं। उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
छत्तीसगढ़ में गैंगवार , दोनो तरफ से चली गोलिया , हिस्ट्रीशीटर प्राणनाथ त्रिपाठी उर्फ संजू की मौत , पुलिस ने दी यह सफाई

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH