मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या , लाश को पत्थर से बांध कर तालाब में फेंका , पुलिस जांच में जुटी

बिहार , 14-12-2022 5:58:45 PM
Anil Tamboli
मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या , लाश को पत्थर से बांध कर तालाब में फेंका , पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर 14 दिसम्बर 2022 - मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव में बदमाशों ने 50 वर्षीय मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी। पुजारी का शव स्कूल के पीछे स्थित तालाब से बरामद किया गया है पुजारी के हाथ पैर बंधे थे और शव के साथ पत्थर भी बांधे गए थे ताकि शव पानी के बाहर ना आ सके। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी मनियारी थाने की पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने किसी तरह शव को पानी से बाहर निकाला जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के बथना परैया निवासी अरविंद कुमार झा उर्फ मुनटुन झा के रूप में की गई स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम से ही मंदिर मे स्थित उनके कमरे का दरवाजा खुला था लोगों ने आशंका जताया कि हत्या कर उनकी लाश को बांधकर तालाब मे फेंका गया है।

मंदिर मे 30 वर्षो से कर रहे पुजारी के शव मिलने के बाद पुलिस जांच करने के लिए गांव स्थित राम मंदिर पहुंची। वहां उनके कमरे की जांच की गई। जांच में पता चला कि उनके कमरे में बिस्तर का चादर फर्श पर गिरा था। एक चप्पल व धोती भी गिरा था। दरवाजा खुला था। गांव की महिला ने बताया कि वे सुबह में फूल तोड़ने आई थी। फूल तोड़ने के बाद वे मंदिर साफ करने जा रही थी। 

लेकिन, पुजारी का कमरा खुला था सामान बिखरा पड़ा था उसे लगा कि पुजारी दरवाजा खोलकर ही गांव चले गए होंगे। लेकिन, काफी देर बाद भी वे नहीं लौटे बाद में पता चला की स्कूल के पीछे तालाब से एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर लोग पहुंचे तो लाश पुजारी की मिली। इधर, मनियारी थानेदार कुमार संतोष रजक ने बताया कि जांच की जा रही है। हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH