छत्तीसगढ़ - महिला कैशियर खुशबू शर्मा का कारनामा , फर्जी दस्तखत कर किसानों के खाते से निकाल लिए 80 लाख रुपए

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला कैशियर खुशबू शर्मा का कारनामा , फर्जी दस्तखत कर किसानों के खाते से निकाल लिए 80 लाख रुपए
बिलासपुर 13 दिसम्बर 2022 -  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जगमल चौक स्थित मंडी शाखा में 80 लाख के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बैंक में पदस्थ महिला कैशियर ने खाताधारक किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से 06 सालों के दौरान 80 लाख स्र्पये निकाल लिए बैंक मैनेजर ने जांच के बाद इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज आरोपी महिला कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में रहने वाले हितेश सलूजा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जगमल चौक स्थित मंडी शाखा में प्रबंधक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में वे धान खरीदी की तैयारी देखने के लिए समितियों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान लेनदेन उनकी ID से लिपिक मनोज कश्यप और विभारनी मसीह कर रहे थे। वहीं, 15 हजार स्र्पये से कम का लेनदेन कैशियर खुशबु शर्मा की ID से हो रहा था। समितियों के दौरे के बाद 02 नवंबर की शाम वे शाखा आए। इस बीच बैंक के कार्यालय सहायक सोम तिवारी ने हस्ताक्षर कराने के लिए वाउचर को उनके सामने रखा। हस्ताक्षर के दौरान उन्होंने एक किसान प्यारेलाल के नाम पर दो वाउचर देखे। एक में किसान ने पांच हजार स्र्पये जमा कराए थे। वहीं, दूसरे वाउचर से उनके खाते से 15 हजार स्र्पये निकाले गए थे। दोनों के खाता नंबर एक ही था। वहीं, इसमें हस्ताक्षर अलग-अलग थे। शंका होने पर बैंक मैनेजर ने किसान के खाते की जांच की। इसमें कई अनियमितता मिली। उन्होंने कैशियर से इस संबंध में पूछताछ की। इसमें कैशियर खुशबू शर्मा ने बताया कि उसने किसान के खाते से स्र्पये निकालकर अपने निजी काम में उपयोग कर लिया है। उसने स्र्पये जमा कर देने की बात भी कही। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने अन्य खातों की जांच की। इसमें करीब 80 लाख की गड़बड़ी पकड़ में आई।

अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर बैंक प्रबंधक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। इस पर पुलिस ने 420 , 409 , 468 , 467 , 471 , 109 , 120 B 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी महिला कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि महिला कैशियर ने अपने सास व ससुर के कहने पर 2016 से खाता धारकों के पैसे को अपने फर्जी दस्तखत से निकाल कर अपने पति शशांक शर्मा को देकर धोखाधड़ी करना बताया खास बात यह है कि आरोपिया के ससुर खुद भी सहकारी बैंक से शाखा प्रबंधक के पद से रिटायर है। खुशबू शर्मा के सास- ससुर व पति की तलाश पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH