छत्तीसगढ़ - महिला ASI मधुशीला सुरजाल गिरफ्तार , SP के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखो रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप

बिलासपुर , 12-12-2022 8:43:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला ASI मधुशीला सुरजाल गिरफ्तार , SP के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखो रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप
बिलासपुर 12 दिसंबर 2022 -  बिलासपुर जिला में पुलिस कर्मियों के भविष्य निधि के खाते से लाखों रूपये की धोखाधड़ी कर फरार होेने वाली महिला एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि एसपी आफिस में फंड शाखा के पद पर रहते हुए आरोपी महिला एएसआई ने करीब 59 लाख 75 हजार रूपये का गबन किया गया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद से वह फरार हो गयी थी। जिसे पुलिस ने ओडिशा के पदमपुर से गिरफ्तार किया हैं।

गौरतलब हैं कि बिलासपुर पुलिस विभाग में पुलिस कर्मचारियों के भविष्य निधि के पैसों में कूटरचना कर लाखों रूपये गबन का मामला सामने आया था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आयी थी कि एसपी कार्यालय के फंड शाखा प्रभारी सउनि मधुशीला सुरजाल ने अपने पदस्थापना के दौरान कई बड़ी गड़बड़ियां और कूट रचना कर पैसों का गबन किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि विभागीय भविष्य निधि के खाता धारको के खाते में उपलब्ध धनराशि से अधिक धनराशि का आहरण और भुगतान के गलत होने की जानकारी के बाद भी फंड शाखा में न्यस्त होकर वित्तीय अनियमितता कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया गया। इसके साथ ही एएसआई द्वारा प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव के बिना आवेदन किये नोट शीट तैयार कर उसके जीपीएफ खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के बावजूद 15 लाख 75 हजार रूपये स्वीकृत कर आहरण करना पाया गया।

इसी तरह अन्य कर्मचारियों के भविष्य निधि के खाते से भी पर्याप्त धनराशि नहीं होने के बावजूद अधिक धनराशि का आहरण कर 59 लाख 75 हजार रूपये का वित्तीय अनियमितता कर महिला एएसआई ने शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया थाा। उक्त अनियमितता के संज्ञान में आने पर एएसआई मधुशीला सुरजाल ने आहरित किये गये पैसों को भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा बिलासपुर में जमा कराये जाने के संबंध में जांच किया गया, जो कि जांच में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चालान एवं बैंक की सील जाली होना लिखित में दिया गया है। इसके बाद जांच प्रतिवेदन में फंड शाखा के रजिस्टर में आहरण संधारित न होना और नोट शीट में स्वीकृत राशि के अंक का लेखन और हस्ताक्षर भिन्न पाया गया। जांच प्रतिवेदन पर सहायक उपनिरीक्षक मधुशीला सुरजाल और प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव के विरुद्धआरोप सिद्ध पाए गये।

इसके साथ ही जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि एएसआई मंधुशीला सुरजाल और प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव ने मिलकर षडयंत्र पूर्वक भविष्य निधि के खाते से उपलब्ध धनराशि से अधिक आहरण करने के साथ ही नोट शीट में एसएसपी का कूट रचित और फर्जी हस्ताक्षर करना और फर्जी बैंक चालान व बैक सील तैयार कर उपयोग करना पाया गया। इस मामले में आरोपीयो के खिलाफ पुलिस ने धारा 409 , 420 , 467, 468 , 471, 477 क ,120 B के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले के लिप्त प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वही इस मामले की मुख्य आरोपी मधुशीला सुरजाल फरार चल रही थी जिसे ओडिशा के पदमपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।

ताज़ा समाचार

शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH