छत्तीसगढ़ - सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या , आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
बिलासपुर , 11-12-2022 11:11:35 PM
बिलासपुर 11 दिसम्बर 2022 - बिलासपुर जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी नाबालिक प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया आरोपी ने चरित्र शंका के चलते नाबालिक प्रेमिका पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुसरैल (19) से प्रेम प्रसंग था। दोनों काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।
















