छत्तीसगढ़ - सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत , रेप के बाद सड़क पर फेंक कर फरार हुआ आरोपी , CCTV फुटेज आया सामने

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत , रेप के बाद सड़क पर फेंक कर फरार हुआ आरोपी , CCTV फुटेज आया सामने
बिलासपुर 11 दिसंबर 2022 - बिलासपुर में हैवानियत की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। होटल में नाश्ता कराने के बहाने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। हैवानियत के बाद खून से लथपथ हालत में बच्ची को सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्ची को अपनी बाइक में बैठाकर ले जाते दिख रहा है। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बच्ची को खून से लथपथ हालत में राहगीरों ने देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चकरभाटा क्षेत्र के गांव की सात साल की बच्ची के माता - पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों के काम पर जाने के बाद बच्ची सब्जी मंडी के आसपास ही रहती थी। शनिवार को जब दोनों काम पर गए तो सुबह बच्ची और उसका भाई आसपास ही खेल रहे थे। हर दिन घर से 2 किलोमीटर दूर सब्जी मंडी के आस पास ही बच्ची रहती थी।

शनिवार इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। बच्ची को कुछ पता नहीं चल रहा था, इसी दौरान दोपहर करीब 12:00 राहगीरों ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा। 112 डायल को तत्काल इस बात की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फिर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक ज्यादा खून बह जाने की वजह से बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। हालांकि फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। 

घटना की एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की पहचान करने और तलाश करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का कोई परिचित हो सकता है, जिसकी वजह से ही बच्ची बिना किसी विरोध के उसके साथ जाने को तैयार हो गई। पुलिस जांच के दौरान आसपास लगे CCTV फुटेज को और भी खंगाल रही है। इस दौरान 2 CCTV फुटेज मिला है, जिसमे बच्ची और उसका छोटा भाई पैदल जाते दिख रहे हैं, उनके पीछे बाइक सवार युवक भी नजर आ रहा है। वही दूसरे फुटेज में आरोपी बच्ची को बाइक में बैठा कर ले जाते दिख रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH