बिलासपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन , परीक्षण के बाद इस तारीख को होगी नागपुर के लिए रवाना

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन , परीक्षण के बाद इस तारीख को होगी नागपुर के लिए रवाना
बिलासपुर 08 दिसम्बर 2022 - वंदे भारत ट्रेन का इंतजार बुधवार को समाप्त हो गया। देर रात 12:31 बजे ट्रेन बिलासपुर पहुंच गई। यह ट्रेन कोचिंग डिपो में परीक्षण के बाद गुरुवार को नागपुर रवाना होगी। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी। वंदे भारत को बिलासपुर तक इतनी ही रफ्तार से चलाने के लिए ही बुधवार को ही सेफ्टी कमिश्नर ने अनुमति दी है। पहले केवल इस गति से ट्रेन चलाने के लिए नागपुर से दुर्ग तक हरी झंडी थी। दुर्ग से बिलासपुर तक मंजूरी सेफ्टी कमिश्नर के पास लंबित थी। जोन को एक साथ दो बड़ी सुविधा मिली है।

रेलवे बोर्ड से इसकी स्वीकृति कुछ दिन पहले ही दी गई है। इसके बाद रैक लेने के लिए जोन से टीम भेजी गई। इतना ही नहीं हरी झंडी मिलते ही जोन व मंडल के रेल अफसरों ने कोचिंग डिपो में पहुंचकर ओएचई का काम प्रारंभ कर दिया। दरअसल इस ट्रेन का मेंटेनेंस बिलासपुर के कोचिंग डिपो में ही होना है। इसके लिए वाशिंग लाइन नंबर एक को तैयार किया गया है। वंदे भारत ट्रेन की रैक लेने चेन्न्ई गई टीम बुधवार की शाम को वहां से रवाना हुई और विजयवाड़ा-गोंदिया होते हुए रायपुर और उसके बाद रात 12:31 बजे बिलासुपर रेलवे स्टेशन पहुंची।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में यात्रियों को सफर के दौरान एक अलग अनुभव होगा। शाम से ही कोचिंग डिपो में अधिकारियों के निरीक्षण का दौर चलता रहा। एक खास बात यह भी है कुछ महीने से लंबित दुर्ग-बिलासपुर के बीच 130 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन चलाने की अनुमति मिल गई है।

सुबह जब सेफ्टी कमिश्नर से इसकी स्वीकृति जोन कार्यालय पहुंची तो खुशी का ठिकाना नहीं था। माना जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए इसे स्वीकृति मिली है। वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए मैकेनिकल व एसी विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। 10 ट्रेन चालकों को भी गाजियाबाद भेजा गया था वे सभी लौट आए हैं।

इस ट्रेन को नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन नया कार्यक्रम भी तय नहीं हुआ है। इसलिए माना जा रहा कि इसका शुभारंभ नागपुर में सुबह होगा। हालांकि इसे लेकर बिलासपुरवासियों के अलावा रेल मंडल के कर्मचारियों में निराशा है कि जब ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलनी है तो नागपुर से उद्घाटन करने का औचित्य क्या है। बिलासपुर मंडल में पिछले पांच दिनों से 24 घंटे अधिकारी से लेकर कर्मचारी जुटे हुए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH