15 वर्षो तक भ्रष्टाचार , कमीशनखोरी में लिप्त भाजपा , भूपेश सरकार के जन हितकारी योजनाओं से हताश और निराश है - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 27-07-2020 8:33:30 PM
Anil Tamboli
15 वर्षो तक भ्रष्टाचार , कमीशनखोरी में लिप्त भाजपा , भूपेश सरकार के जन हितकारी योजनाओं से हताश और निराश है - कांग्रेस
रायपुर 27 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 15 वर्षो तक रमन सिंह की लूट सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल जी 18 माह में 15 वर्षो के दाग नही धूल सकते। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि गोधन योजना पर सवाल खड़ा करने से पहले रमन लूट सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल  जी को गौधन की उपयोगिता समझ लेना चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने गौ माता को सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक नफे नुकसान के लिए ही देखा है। गोधन योजना से गौठान में  गोबर खरीदी कर उसे जैविक खाद बनाकर जैविक खेती के लिए उपयोग में लाया जाना है । रासायनिक खाद के कारण  फसलों में बीमारी एवं उनसे जीव जंतु को होने वाले हानिकारक बीमारियों से रोकथाम में जैविक खेती कारगर साबित होती है।
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं के नाम पर लूट,भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के अलावा प्रदेश को दिया क्या जो उन्हे ये समझ आये की, आज प्रदेश में खुशहाली भूपेश सरकार की योजनाओं और निर्णयों के ही नतीजा है। बिखरी भाजपा के एक नेता बृजमोहन अग्रवाल आलोचना करने के पहले जमीनी हकीकत ज़मझ लें।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने रमन सरकार में योजनाओं के नाम पर लूट का ब्यौरा देते हुए कहा कि, थोथी संचार क्रांति के चलते स्मार्ट फोन बांटने के नाम पर करोड़ों रुपये, नया रायपुर, कमल विहार, स्वाई वाॅक, एक्सप्रेस-वे, मड़वा ताप बिजलीघर आदि अनेक जनविरोधी योजनाओं पर करोड़ रूपए फूंक दिये गये।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, रमन सिंह, भाजपा का हर बयान यह बता रहा है कि आप गांव, गरीब, किसान विरोधी हैं, आप कितना भी दुष्प्रचार कीजिए नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का काम ग्रामीणों, किसानों के दम पर हम आगे बढ़ाते रहेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH