छत्तीसगढ़ - शराब दुकान हटाने के लिए अनोखा विरोध , चार दिन से चिता बना कर उसमे लेटा हुआ है युवक

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब दुकान हटाने के लिए अनोखा विरोध , चार दिन से चिता बना कर उसमे लेटा हुआ है युवक
बिलासपुर 30 नवम्बर 2022 - महात्मा गांधी की वेश भूषा में रहने वाले शहर के संजय सिंघानी शराब दुकान हटाने के लिए अनोखा तरीके से विरोध कर रहे है। बंधवापारा शराब दुकान के पास वे अपनी चिता बनाकर बीते चार दिनों से लेटे हुए है। जो भूख हड़ताल पर भी चल रहे है। उनका कहना है कि दो दिसंबर तक प्रशासन या तो शराब दुकान को हटा दे नहीं तो उनकी चिता पर आग लगा दे।

बता दे कि वे मोहल्ले और स्कूल के पास से शराब दुकान को दूर करने की मांग जिला प्रशासन से लगातार कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन मैं मोहल्ले के लोगों के साथ ही स्कूली बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। नगर निगम के सरकंडा क्षेत्र के अरविंद नगर बंधवापारा में शराब दुकान संचालित हो रही है, जिस जगह पर शराब दुकान है वहां से 50 मीटर के दायरे में स्कूल और रिहायशी इलाका है।

शराब दुकान के कारण चौक में चखना दुकान लगता है और शराब और शरारती तत्वों की भीड़ जुटी रहती है। इसी वजह से यहां आए दिन अपराध हो रहे हैं। ऐसे में इस स्थान से शराब दुकान हटाने के लिए ही वे अनोखे अंदाज में चिता में लेटकर हड़ताल कर रहे है। मालूम हो कि इससे पहले भी वे नेहरू चौक पर शराब बंदी के लिए धरना पर बैठ चुके है। जिसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

पिछले सप्ताह मोहल्ले के लोगों ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर की जनदर्शन में पहुंचे थे। यहां महिलाओं ने बताया कि चौक में रात भर शराब की अवैध विक्री होती है, जिसमें आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर , सेल्समेन और कर्मचारियों की मिलीभगत रहती है। कुछ स्थानीय लोगों को विभाग के इस दुकान से शराब उपलब्ध कराया जाता है, जिसे रात भर अवैध रूप से बेचा जाता है। उन्होंने रात में शराब बेचने का CCTV फुटेज भी कलेक्टर को दिया था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH