छत्तीसगढ़ - बेटे के सामने पुलिस ने की पिता की पिटाई , दुखी होकर बेटे ने की ख़ुदकुशी , ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटे के सामने पुलिस ने की पिता की पिटाई , दुखी होकर बेटे ने की ख़ुदकुशी , ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
बिलासपुर 29 नवम्बर 2022 - दो दिन पहले बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद की शिकायत बिल्हा थाने में की गई। इस पर पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को थाने बुलाया। युवक के नहीं पहुंचने पर पुलिस उसके पिता को उठाकर थाने ले आई। इसकी जानकारी मिलने पर युवक थाने आया। इसके बाद थाने से निकलकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि युवक के सामने ही उसके पिता की थाने में पिटाई की गई। इसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बिल्हा थाने पहुंच गए हैं। वे आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिल्हा क्षेत्र के भैसबोड़ निवासी हरिशचंद्र गेंदले (23) मजदूरी करते थे। दो दिन पहले गांव में उनकी बाइक से कुछ लड़कियों को टक्कर लगी। इस दौरान युवक का लड़कियों से विवाद हुआ। बाद में लड़कियों ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। युवक थाने नहीं पहुंचा तो सोमवार को पुलिस उसकी तलाश में घर पहुंच गई। यहां युवक नहीं मिला तो उसके पिता भागीरथी को पकड़कर थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही युवक थाने पहुंच गया। थाने में दोनों पक्ष की मौजूदगी में समझौता हो गया। इसके बाद पिता-पुत्र गांव लौट आए। शाम 07 बजे युवक अपने घर से निकला। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक के पास जाकर ट्रेन के सामने कूद गया। रात नौ बजे स्वजन को इसकी जानकारी हुई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में बिल्हा थाने के सामने पहुंच गए। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता भी आ गए। भीड़ ने पुलिस पर युवक के पिता की पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि युवक के सामने ही उसके पिता की पिटाई की गई। इससे वह दुखी था। इसी घटना को लेकर उसने आत्महत्या की है।

सतनामी समाज के पदाधिकारियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बिल्हा थाने में पदस्थ आरक्षक रूपलाल चंद्रा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लोगों ने उसे निलंबित कर जुर्म दर्ज करने की मांग की है। देर शाम तक बिल्हा थाने के सामने लोगों की भीड़ जुटी रही। इधर अधिकारी लोगों को समझाइश देते रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH