शिक्षिका को I Love You बोलने के मामले में 2 छात्र और एक छात्र की मां गिरफ्तार , जिले के SP ने कही यह बात

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षिका को I Love You बोलने के मामले में 2 छात्र और एक छात्र की मां  गिरफ्तार , जिले के SP ने कही यह बात
मेरठ 29 नवम्बर 2022 - यूपी के मेरठ में टीचर से I Love You बोलने पर पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है. दोनों छात्र नाबालिग हैं. इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस एक्शन में आई. वहीं तीसरे आरोपी छात्र के परिजनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीसरे आरोपी छात्र की मां को हिरासत में लिया है. बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में छात्र अपने स्कूल की टीचर से आई लव यू कहते हुए नजर आ रहे थे. इसके बाद टीचर ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में टीचर ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद वह डिप्रेशन में है, उसकी जिंदगी में उथल-पुथल हो गई है।

इसके बाद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के स्कूल की टीचर ने स्कूल के 3 छात्रों पर अभद्र भाषा में बात करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया था. टीचर की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के ही 12वीं के 3 छात्र और एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था।

मेरठ के SP देहात केशव कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसमें 3 छात्र और एक छात्रा को आरोपी बनाया गया था. दो आरोपी छात्रों पुलिस ने हिरासत में लिया है, साथ ही तीसरे छात्र के परिजनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने उसकी मां को हिरासत में ले लिया है. आरोपी छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH