पहली पत्नी के रहते 03 साल की बच्ची का पिता गुपचुप तरीके के करने जा रहा था युवती से शादी , उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहली पत्नी के रहते 03 साल की बच्ची का पिता गुपचुप तरीके के करने जा रहा था युवती से शादी , उसके बाद हुआ यह
ओरैया 27 नवम्बर 2022 - उत्तर प्रदेश के ओरैया में एक युवक की शादी 25 नवंबर को शादी होनी थी. बारात की सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं. इसी बीच युवक की पहली पत्नी को खबर लग गई. वह तत्काल औरैया के दिबियापुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया. वहीं युवक जिस लड़की से दूसरी शादी करने जा रहा था, उसके पिता ने भी पुलिस से शिकायत कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. युवक शादीशुदा है और उसकी तीन साल की बेटी भी है।

जानकारी के अनुसार, औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के हेमेंद्र कुमार निवासी गपकापुर थाना फफूंद की शादी 2017 में बीनू नाम की लड़की से हुई थी. बीनू का आरोप है कि हेमेंद्र उसे प्रताड़ित करने लगा तो वह परेशान होकर अपने मायके जाकर रहने लगी. इस दौरान दोनों के बीच केस भी चलने लगा. इसी बीच बीनू ने बेटी को जन्म दिया, जो तीन साल की हो चुकी है. आरोप है कि हेमेंद्र के परिवार के लोगों ने उसकी शादी दिबियापुर थाना क्षेत्र के की लड़की से तय कर दी. 25 नवंबर को दिबियापुर बारात जानी थी. इसकी जानकारी जब हुई तो बीनू अपने परिवार के साथ दिबियापुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. हेमेंद्र की शादी रुकवाने को लेकर बीनू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।

वहीं हेमेंद्र की जहां बारात जानी थी, उस लड़की के पिता ने भी जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की और धोखाधड़ी का आरोप लगाया. लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि लड़के के परिजन ने लड़के को कुंवारा बताया था. शादीशुदा होने की जानकारी नहीं दी गई थी. लड़की के पिता ने कहा कि मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है. इसके अलावा दहेज भी पहले ही लेने का आरोप लगाया है. इस मामले के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि महिला ने शिकायत की थी कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है. इस संबंध में जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जांच कर रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH