दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन , 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस , बॉलीवुड में शोक की लहर

नई दिल्ली , 26-11-2022 10:27:23 PM
Anil Tamboli
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन , 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस , बॉलीवुड में शोक की लहर
नई दिल्ली 26 नवम्बर 2022 - एक्टर विक्रम गोखले का 82 की उम्र में देहांत हो गया है। अभिनेता ने पुणे स्थित हॉस्पिटल में आज (शनिवार) दोपहर अंतिम सांस ली। पुणे के वैकुंट क्रेमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले दिनों से खबरें आ रही थीं कि गोखले पुणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में एडमिट है। उनका इलाज चल रहा था। हालात नाजुक बनी हुई थी। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के अस्पताल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ता कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। गोखले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।

विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर 1940 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। उनका परिवार हिंदी सिनेमा में काफी लंबे समय से सक्रिय रहा है। विक्रम गोखले की परदादी हिंदी सिनेमा की पहली भारतीय कलाकार थीं। साथ ही उनकी दादी भी हिंदी सिनेमा में चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं। वर्ष 1913 में उनकी दादी ने फिल्म मोहिनी भस्मासुर में अभिनय किया था। इस फिल्म का निर्देशन दादा साहेब फाल्के ने किया था। विक्रम एक्टर होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। उन्होंने एक संगठन बनाया था। जिसमें वे अपाहिज सिपाहियों, बच्चों और जरूरतमंद लोगों की मदद करते थे।

विक्रम गोखले ने 1960 के दशक में मराठी थिएटर नाटकों के साथ एक अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कई मराठी और हिंदी सिनेमा में एक शानदार कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई। साल 1971 में उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। बाद में वे कई हिट फिल्मों में नजर आए।

विक्रम गोखले ने स्वर्ग-नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल-भुलैया, दे दना दन, बैंग-बैंग, अय्यारी, हिचकी और अन्य फिल्मों में नजर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। गोखले ने इंद्रधनुष, उड़ान, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवनसाथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन और कई वेब सीरीज में भी काम किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH