ऑटो में बिठाकर महिलाओं के गले से सोने के जेवर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश , दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑटो में बिठाकर महिलाओं के गले से सोने के जेवर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश , दो महिला सहित तीन गिरफ्तार
सीहोर 26 नवम्बर 2022 - कोतवाली थाने में दो महिलाओं ने उनके गले से सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों घटनाओं में आटो में बैठने के बाद महिलाओं के गहने चोरी होने की बात सामने आई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आटो गैंग को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के गहने बरामद किए है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर को बडियाखेडी सीहोर निवासी मीना राय रोज की तरह जब सूबह आफिस जाने के लिए पैदल घर से निकली तो नदी चौराहे के पास एक आटो वाले ने उनसे अपने आटो में बैठने के लिए कहा। आटो में पहले से दो महिलाए बैठी हुई थी। आटो वाले ने थोडी दूर जाकर मीना राय को आटो से उतार दिया और उन दो महिलाओ सहित आटो लेकर बस स्टैंड की तरफ चला गया। आटो से उतरने के बाद मीना राय के गले से उनका सोने का मंगलसूत्र गायब था। कुछ दिन बाद ठीक इसी प्रकार 08 नवंबर को इंगलिशपुरा निवासी प्रभा जैन जब अपने घर से पैदल जैन मंदिर जा रही थी तो रास्ते में उन्हें भी एक आटो वाले ने आगे छोड देने का कहकर अपने आटो में बैठा लिया जिसमें भी दो महिलाएं पहले से बैठी हुई थी, जब आटो वाले ने प्रभा जैन को थोडी दूर जाकर आटो से उतारा तो उनके गले से भी उनकी सोने की चेन गायब हो चुकी थी।

यह दोनों मामले कोतवाली पुलिस के संज्ञान में आने के बाद क्षेत्र में इस विशिष्ट कार्यप्रणाली की आपराधिक गैंग को गिरफ्त में लेने के लिए TI कोतवाली नलिन बुधोलिया के नेतृत्व में एक पुलिस दल का गठन किया गया। जब इस पुलिस टीम ने तहकीकात शुरू की तो जानकारी मिली कि इस प्रकार का एक संदिग्ध आटो भोपाल की तरफ गया है, जिसका तकनीकी आधार पर पीछा करने पर आटो का नंबर ज्ञात हुआ। इस आधार पर पुलिस ने आटो चालक मुस्ताक अंसारी निवासी कोलार रोड भोपाल को पकडकर पूछताछ की तो उसने घटना में अपने साथ अनुराधा बुद्ध और रंजीता मराठी के शामिल होने की बात पुलिस को बताई। अनुराधा बुद्ध और रंजीता से पूछताछ करने पर उन्होने सीहोर में इन दोनो घटनाओ को अंजाम देने के अलावा विदिशा और रायसेन में भी इसी प्रकार की वारदात करना कबूल किया।

आरोपितों ने अपनी कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि वै ऐसी महिलाओ को अपना शिकार बनाते थे जो वृद्ध हो या जिन्हें आसानी से धोखा दिया जा सके। महिलाओं को अपने आटो रिक्शा में बैठाने के बाद चालक आटो को झटके दे देकर चलाता था जिससे महिलाओ के गले से चेन निकालते समय उन्‍हें इसका आभास न हो। उनके गले से चेन, मंगलसूत्र वगैरह निकालने के तुरंत बाद उन्हें आटो से उतार देते थे। जिससे महिला को उनके सामने ही चोरी हो जाने का पता न लग सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH