छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

बालोद , 28/03/2026 6:21:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

बालोद 28 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सट्टा लिखने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से काउंटर FIR दर्ज कराई गई। जिसके बाद मारपीट में घायल एक युवक ने आहत होकर खुदकुशी करने की कोशिश की, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दो दिन पहले की है। घायल युवक चुरामन साहू सट्टा नंबर लिखाने बालोद शहर के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले नजीर खान और फैज खान की दुकान पहुंचा था। इसी दौरान सट्टा लिखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि नजीर खान और फैज खान ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर युवक की जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसके नाक में गंभीर चोटे आई। घटना के दौरान युवक ने अपना वीडियो भी बनाया।

घटना के बाद घायल युवक चुरामन साहू ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन दूसरी ओर से भी आरोपियों ने युवक के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए काउंटर FIR दर्ज करा दी। मामले में काउंटर FIR दर्ज होने से आहत युवक ने जहर सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH