ईट भट्ठे के मुनीम की लाश शौचालय के पास खून से लथपथ हालत में मिली , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ईट भट्ठे के मुनीम की लाश शौचालय के पास खून से लथपथ हालत में मिली , पुलिस जाँच में जुटी
औरैया 26 नवम्बर 2022 - औरैया में चौधरी ईंट भट्ठा के मुनीम का शव शौचालय के पास में पड़ा मिला. मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र का है. शव के पास खून के निशान मिले हैं. सूचना मिलने पर सीओ सुरेंद्र नाथ यादव और कोतवाल रजनीश कटियार पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर गांव निवासी चंद्रभान राजपूत क्षेत्र के लालपुर के पास स्थित चौधरी ईंट भट्ठा में बतौर मुनीम काम करता था. शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह घर से भट्ठा जाने के लिए निकला था. भट्ठा पहुंचने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर चालक को लोडिंग की पर्ची देकर ईंट लदवाई और छोड़ने के लिए भेज दिया. इसके बाद दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर ड्राइवर अनलोडिंग करके भट्ठा पर पहुंचा. उसे कार्यालय में मुनीम नहीं मिले. उसने आसपास देखा तो कार्यालय के पीछे बने शौचालय की सीढ़ियों पर देखा तो मुनीम का शव पड़ा मिला. शौचालय की सीढ़ियों पर खून बह रहा था।

फिर ट्रैक्टर ड्राइवर इसकी सूचना मुनीम के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही उनके परिजन भट्ठा पर पहुंच गए. परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया. सीओ सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाल रजनीश कटिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मौजूद लोगों और परिजनों से बात करके घटना की जानकारी ली. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH