जेल में HIV ब्लास्ट , 31 कैदी मिले HIV संक्रमित , सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जेल में HIV ब्लास्ट , 31 कैदी मिले HIV संक्रमित , सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
नई दिल्ली 25 नवम्बर 2022 - राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर की जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं. रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल सभी मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर की जेल में हेल्थ शिविर लगाकर कैदियों का हेल्थ चेकअप किया गया था. इस दौरान 31 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं. इतनी बड़ी संख्या में कैदी HIV पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग से बात की और सभी कैदियों का इलाज सेक्टर 30 जिला अस्पताल में एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर में शुरू करवा दिया. नोएडा जिला अस्पताल के सीएमएस पवन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश पर जेल में स्कीनिंग की गई थी. लगभग 2650 कैदियों की जांच की गई, जिसमें 31 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं।

फिलहाल सभी को एआरटी की दवाइयां दे दी गई हैं. सभी का इलाज किया जा रहा है. जेल में जिला अस्पताल की टीम हर साल स्कीनिंग करती है. जो मरीज पॉजिटिव आते हैं, उनका प्रॉपर इलाज किया जाता है. इससे पहले गाजियाबाद की डासना जेल में 140 बंदियों में HIV की पुष्टि हुई थी. यहां 17 मरीज टीबी के भी मिले थे. 140 कैदियों के HIV पॉजिटिव होने की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था. इन सभी बंदियों का इलाज एड्स कंट्रोल सोसायटी कर रही है. बंदियों की रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने कहा था कि घबराने की बात नहीं है. मरीजों का इलाज चल रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH