ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 07 सटोरिए गिरफ्तार , ढाई लाख नगद सहित यह सामान जप्त

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 07 सटोरिए गिरफ्तार , ढाई लाख नगद सहित यह सामान जप्त
बिलासपुर 25 नवम्बर 2022 - तोरवा क्षेत्र के बूटापारा से जिले में आनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। इसका मुख्य आरोपित दुर्ग में बैठकर पूरे गैंग को आपरेट कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश देकर 02 लाख 47 हजार स्र्पये नकद, छह लैपटाप, 10 मोबाइल जब्त किया गया है। दरअसल पुलिस को बूटापारा के एक मकान से आनलाइन सट्टा चलाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश देकर युगल साहू (26) निवासी जरहागांव बजारपारा, चंदन साहू (26) निवासी धरमपुरा जिला मुंगेली और हेमराज निषाद (24) निवासी ग्राम अरसी थाना बोरी जिला दुर्ग को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटाप और मोबाइल जब्त किया। पूछताछ में इनके सरगना युगल ने बताया कि दुर्ग जिले के ग्राम लिटिया में रहने वाले मनीष सोनवानी (23) ने उन्हें सट्टा चलाने के लिए लैपटाप और आइडी दिया है। मनीष दुर्ग में आनलाइन सट्टा चलाता है। इसके अलावा वह अन्य युवकों से भी सट्टे का काम कराता है। 

इस पर पुलिस की टीम ने दुर्ग में दबिश देकर आरोपित मनीष को गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर चिरंजीव निषाद (22) निवासी दबलघोर थाना बेरला जिला बेमेतरा , अनिल कुमार निषाद (24) निवासी ग्राम अरसी जिला दुर्ग व खोमलाल वर्मा (19) निवासी ग्राम लिटिया जिला दुर्ग को पकड़ लिया। आरोपित युवकों के कब्जे से 02 लाख 47 हजार स्र्पये नकद, छह लैपटाप, 10 मोबाइल जब्त किया गया है। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

तोरवा थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि मुख्य आरोपित मनीष से बैंक खातों की भी जानकारी ली गई है। उसके एक अकाउंट में 01 लाख 05 हजार स्र्पये जमा है। इसे सीज कराने के लिए बैंक प्रबंधन को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा उसके अन्य अकाउंट की भी जानकारी जुटाई जा रही है इससे उसके गैंग से जुड़े लोगों की जानकारी मिल सकेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH