शर्मशार हुई माँ की ममता , पैदा होते ही बच्ची को गीले खेत में फेंका , नवजात बच्ची का क्या हुआ यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मशार हुई माँ की ममता , पैदा होते ही बच्ची को गीले खेत में फेंका , नवजात बच्ची का क्या हुआ यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
रायसेन 23 नवम्बर 2022 -  नवजात बच्ची गेहूं के खेत में पानी के बीच पड़ी थी। सुबह खेत पहुंचे सरपंच राम कुमार यादव ने बच्ची को देख डायल-100 को सूचना दी। ठंड से कांप रही बच्ची की जान बचाने के लिए डायल - 100 के ड्राइवर ने मात्र 09 मिनट में 15 किमी का सफर तय कर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर का कहना है कि 08 से 18 घंटे पहले बच्ची का जन्म हुआ है। मामला ग्राम निहालपुर गांव का है। रबी सीजन होने के चलते इन दिनों खेत में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने का काम जारी है। गांव के सरपंच राम कुमार यादव के खेत पर भी सिंचाई की जा रही है। नवजात को जहां फेंका गया था वह हिस्सा काफी गीला था। बच्ची का शरीर ठंडा पड़ चुका था सरपंच ने बच्ची को उठाकर अपने गमछे से लपेट लिया। बच्ची ठंड के कारण अकड़ रही थी। नर्स ने नली के माध्यम से उसे सांसें दीं। ऐसा कर बच्ची की जान बचाई गई।

थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू का कहना है कि सरपंच ने सूचना दी थी। बच्ची को फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। जिला अस्पताल के निश्चेतना डॉक्टर अनिल ओढ़ ने बताया कि नवजात बच्ची को डायल-100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था। जन्म के कुछ देर बाद ही बच्ची को गीली जगह पर फेंक दिया गया था। इस कारण उसे हाइपोथर्मिया हुआ है। उसकी सांसें तो चल रही थी, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। अस्पताल में पहुंचते ही उसका इलाज शुरू किया गया। सबसे पहले उसे भांप देना शुरू किया। नर्स ने नली के माध्यम से उसे सांसें दीं। ऐसा कर बच्ची की जान बचाई गई। अब उसकी हालत में सुधार है। उसे जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में रखा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH