छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त जमीन पर पड़े इस सरकारी कर्मचारी के बारे में जानना चाहते है तो पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त जमीन पर पड़े इस सरकारी कर्मचारी के बारे में जानना चाहते है तो पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर 19 नवम्बर 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शिक्षक शराब के नशे में सोये हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही स्कूल के प्राथमिक शाला के बच्चे वीडियो में ये कह रहे हैं कि दारू पीके आथे गुरूजी, एक्को एक्को दिन पढ़ाथे, अऊ दारु पी के सूत जाथे

दरअसल, ये वीडियो बिलासपुर के मस्तूरी तहसील के ग्राम पंचायत लोहरसी में साबरिया डेरा प्राथमिक विद्यालय है। स्कूल में 30 बच्चो की दर्ज संख्या है, जिनके लिए दो शिक्षक नियुक्त है। सोनू राम प्रभारी प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है और दूसरे शिक्षक सुभाष चंद्र भारद्वाज है। बताया जाता है कि सुभाष चंद्र भारद्वाज आदतन शराबी है। और आये दिन शराब के नशे में स्कूल आता है और स्कूल में भी शराब लाकर सेवन करता है। और बच्चो को डांट फटकार कर छुट्टी होने की बात कह भगा देता है।

कल शुक्रवार को सुभाष चंद्र भारद्वाज शराब पीकर आया था और स्कूल के किचन में जहां मध्याहन भोजन बन रहा है वहां घुस कर शराब पीने लगा फिर वहां खाना बना रही महिला रसोइए से चखने में दाल मांगने लगा। फिर आज शनिवार को भी वह शराब पीकर स्कूल पहुँचा और स्कूल के प्रांगण में सो गया। तभी गांव के सरपंच ने आकर उसे उठाया और उसकी गाड़ी की तलाशी लेते हुए वीडियो भी बना लिया। जिसमे पन्नी में देसी शराब और अमरूद रखा हुआ था। प्रभारी प्रधान पाठक सोनू राम साहू का कहना है कि यह शिक्षक की आये दिन की हरकत है। वह नशे में बच्चो को डांट फटकार कर भगा देता है जिसकी मैने कई बार ब्लाक शिक्षा अधिकारियों से शिकायत भी की है पर कार्यवाही नही हुई।

बताया जाता है कि नजदीक ही साबरिया डेरा है जहां कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जाती है वही से शराब लेकर शिक्षक स्कूल लाकर पीता है इस मामले में BEO अश्वनी भारद्वाज का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है, विभागीय जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त जमीन पर पड़े इस सरकारी कर्मचारी के बारे में जानना चाहते है तो पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH