इस साल छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड , ठंड और शीतलहर तोड़ेगा कई साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली , 18-11-2022 10:13:44 PM
Anil Tamboli
इस साल छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड , ठंड और शीतलहर तोड़ेगा कई साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली 18 नवम्बर 2022 -  कई राज्यों में अब ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। वहीं ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड का सितम शुरू होने वाला है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके असर के कारण पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी संभव है।इससे कई राज्यों का तापमान 10 से 12 डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है।

IMD के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश में 21 व 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 19 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन में बदल सकता है। यह अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

वहीँ, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। 18 और 19 नवंबर को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH