दोस्त ने दिया दगा , युवती को बुला कर दोस्तो से कराया गैंगरेप , फिर अश्लील वीडियो बना कर लिए रुपये

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोस्त ने दिया दगा , युवती को बुला कर दोस्तो से कराया गैंगरेप , फिर अश्लील वीडियो बना कर लिए रुपये
फिरोजाबाद 18 नवम्बर 2022 - उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. गैंगरेप का आरोप लड़की के चार दोस्तों पर लगा है. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. गैंगरेप की ये घटना 07 नवंबर की है।

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के टुंडला की निवासी एक युवती को उसके परिचित दीपक यादव ने 07 नवंबर को फोन कर टुंडला स्टेशन के पास बुलाया. दीपक को वह पहले से जानती थी इसलिए उसके बुलाने पर वह मिलने चली गई. पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपी दीपक टुंडला स्टेशन के पास एक कार से खड़ा था।

तहरीर के मुताबिक पीड़िता जब टुंडला स्टेशन पहुंची, वहां पहले से ही कार से मौजूद दीपक ने गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद कार आगरा की ओर चल पड़ी. पीड़िता को रास्ते में उसने पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इससे उसे चक्कर आने लगा और थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में आरोपी उसे आगरा के बसई चौकी के पास स्थित एक होटल में ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि उसे बेहोशी की हालत में बसई चौकी के पास स्थित होटल में ले जाकर दीपक ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता का आरोप है कि होटल में उसके साथ दीपक, अभय पंडित, सागर और सौरव ने रेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया, फोटो भी खींच लिए।

पीड़िता के मुताबिक घटना के अगले दिन अभय पंडित ने उसे फोन किया और कहा कि ये बात किसी को बताना मत, मैं तुमसे शादी कर लूंगा. पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक इसके बाद अभय पंडित ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर से रेप किया. पीड़िता का आरोप है कि अपने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट करने के नाम पर आरोपियों ने उससे 20 हजार रुपये भी ऐंठ लिए।

पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि गैंगरेप के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH