राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी , मिठाई की दुकान पर मिला धमकी भरा पत्र , पत्र मिलने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी , मिठाई की दुकान पर मिला धमकी भरा पत्र , पत्र मिलने से मचा हड़कंप
नई दिल्ली 18 नवम्बर 2022 -  भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी को इंदौर पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है. जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है।

सूत्रों के मुताबिक जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस बारीकी से खंगाल रही है. बता दें कि  24 नवंबर के आसपास राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शरारती तत्व की कारस्तानी हो सकती है. इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।

देश में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा पैदल भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के लिए कांग्रेस नेता अपने आप को तैयार कर रहे हैं. वहीं, इंदौर के सांवेर विधानसभा की कांग्रेस नेता रीना बोरासी भी पैदल मार्च निकाल कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुट गई हैं. कांग्रेस नेता और शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है. सभी वर्ग के लोग भारत जोड़ो यात्रा से सीधे जुड़ रहे हैं. मालवा अंचल में यात्रा पूरे शबाब पर रहेगी. हजारों की संख्या में युवा भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की आमसभा में भी लाखों लोगों के जुटने की संभावना है. शहर के प्रमुख होटल बुक कर लिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH