पूर्व सरपंच व वर्तमान उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या , वारदात से लोगो मे काफी आक्रोश

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व सरपंच व वर्तमान उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या , वारदात से लोगो मे काफी आक्रोश
बलिया 16 नवम्बर 2022 -  बलिया में सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही ग्राम के पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह (65) की देर रात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह परिजन चाय देने के लिए बरामदे में पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी समेत कई थानों को फोर्स मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड एवं फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी ने खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया है। जल्द खुलासे का दावा किया गया है।

वर्तमान में उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह रात को बरामदे में सोए थे। सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने के लिए गईं तो पास में खून के छींटे पड़े थे जिसे देख उन्होंने शोर मचाया। बदमाशों में रात में किसी समय उन्की हत्या कर शव को शाल से ढक दिया था। गले चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। मामले की जानकारी फैलते ही मौते पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, एएसपी डीपी तिवारी, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, एसओजी टीम भी पहुंच गई। 

एसपी ने पूर्व प्रधान के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों से गहन पूछताछ के बाद उन्होंने घटना के संबंध में और ग्रामीणों से बात चीत कर पूरी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के मामले में टीम गठित कर दी गई है और बहुत जल्द पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पूर्व प्रधान के पुत्र इंद्रपाल उर्फ सोनू की ओर से अज्ञात में मामले की तहरीर दी गई है।

बलिया के पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह की हत्या की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली उनके दरवाजे से लेकर थाने तक लोगों का जमावड़ा लग गया। कई गावों को प्रधान और विभिन्न दलों को पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH