बिजली ऑफिस में हुई डकैती का पर्दाफाश , लूट का मास्टरमाइंड निकला पूर्व लाइनमैन , नाबालिक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिजली ऑफिस में हुई डकैती का पर्दाफाश , लूट का मास्टरमाइंड निकला पूर्व लाइनमैन , नाबालिक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर 15 नवम्बर 2022 -  सोमवार को दयालबंद स्थित बिजली ऑफिस के एटीपी सेंटर में हुई डकैती को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इसे बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से लूट की गई रकम में से 11 लाख 70 हज़ार रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है। पूरे मामले का मास्टरमाइंड पूर्व लाइनमैन निकला। एक्सीडेंट के बाद उसका पैर काम नहीं कर रहा था। इस कारण से उसे नौकरी छोड़नी पड़ी थी। 

उसे कलेक्शन की पूरी जानकारी थी, इसीलिए उसने डकैती की योजना बनाई। रोज की तरह एटीपी सेंटर में बिजली बिल कनेक्शन के बाद ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी कैश गिन रहा था। उसी समय कुछ नकाबपोश वहां पहुंचे और नकली पिस्तौल दिखा कर चाकू की नोक पर बिजली बिल की जमा रकम 13 लाख 33 हज़ार लूट कर भाग गए उन लोगों ने वीरेंद्र सोनवानी को बेहोश करने के लिए उसे कोई केमिकल लगा कपड़ा भी सुंघाया लेकिन इससे जब वह बेहोश नहीं हुआ तो उसे चाकू की नोक पर जमीन पर लेटने को विवश किया गया। लुटेरों के भागने के बाद ऑपरेटर ने पहले अपने मामा को और फिर 112 को कॉल किया।

बिलासपुर के मुख्य सड़क पर शाम 07 बजे हुई लूट के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आला अधिकारियों ने बैठक कर अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की जांच के दौरान पता चला कि लुटेरों ने 15 दिन पहले से ही लूट की योजना बना ली थी। ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी ने पहले ही बताया था कि एक संदिग्ध रोज बिजली बिल जमा करने आता था। घटना वाले दिन भी वो शाम 07 बजे बिजली बिल जमा करने आया था लेकिन बिल जमा करने के बजाय इधर-उधर घूम रहा था। 

संदेह पर आरोपी पिंटू यादव को हिरासत में लिया गया पिंटू यादव को यह जानकारी दी कि एटीपी मशीन में बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि पर अच्छी खासी रकम होती है आरोपी पिंटू यादव पूर्व में लाइनमैन का काम कर चुका था। लूट के बाद आरोपियों ने रकम को नारियल कोठी मधुबन श्मशान घाट में बैठकर आपस में बराबर बांट लिया। वही ऑपरेटर के पर्स और अन्य दस्तावेज को मधुबन के पीछे स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। वही उसके लुटे हुए मोबाइल को भी नदी में फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में करबला में रहने वाले 60 वर्षीय पिंटू यादव , मधुबन रोड में रहने वाले विक्की सिंह , मंगल सिंह गोड़ , शिखा वाटिका मधुबन निवासी राजा गोड़ और शुभम बैस को गिरफ्तार किया है इनका एक नाबालिक साथी भी पकड़ा गया है पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम में से 11 लाख 70 हज़ार रुपये बरामद कर लिया है। वहीं इनका एक साथी धर्मेंद्र यादव शेष रकम लेकर फरार है , जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

बिजली ऑफिस में हुई डकैती का पर्दाफाश , लूट का मास्टरमाइंड निकला पूर्व लाइनमैन , नाबालिक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH