आधी रात को विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुँचा था प्रेमी , महिला के ससुराल वालों हो गई जानकारी , उसके बाद हुआ यह

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आधी रात को विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुँचा था प्रेमी , महिला के ससुराल वालों हो गई जानकारी , उसके बाद हुआ यह
आरा 15 नवम्बर 2022 -  बिहार के भोजपुर जिला में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लोगों ने प्रेमी को प्रेमिका से मिलते पकड़ लिया और उसको लाठी, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना कृष्णागढ़ थाना के सोहरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले चंदन तिवारी का सोहरा गांव की रहने वाली एक लडकी से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि चंदन सोमवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने सोहरा गांव गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान लोगों ने चंदन को पकड़ लिया और उसकी लाठी, डंडे से जमकर पिटाई कर दी। अत्यधिक पिटाई के कारण चंदन की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सोहरा गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है। 

बताया जाता है कि मृतक की प्रेमिका पहले से ही विवाहित है। कृष्णागढ़ के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका के पति, देवर और ससुर सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी को बुलाया था, या वह खुद मिलने पहुंचा था। इधर, घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH