कुत्ते की अनोखी शादी , हल्दी रस्म से लेकर सभी रीति रिवाजों को किया गया पूरा , कुत्ते के मालिकों ने कही यह बात

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुत्ते की अनोखी शादी , हल्दी रस्म से लेकर सभी रीति रिवाजों को किया गया पूरा , कुत्ते के मालिकों ने कही यह बात
नई दिल्ली 14 नवम्बर 2022 -  हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में कुछ लोगों ने अपने पालतू कुत्ते की शादी पूरे पारंपरिक रीति रिवाज से की. शेरू (नर कुत्ता) और स्वीटी (मादा कुत्ता) ने फेरे लिए. इसके पहले हल्दी की रस्म अदा की गई.पालतू जानवरों के मालिकों के अनुसार, शादी के लिए पालम विहार एक्सटेंशन (Palam Vihar Extension) के जिले सिंह कॉलोनी और पड़ोस के 100 लोगों को निमंत्रण दिया गया और ये लोग शादी में बाराती के रूप में शामिल हुए।

ANI से बात करते हुए, स्वीटी नाम की एक मादा कुत्ते की मालकिन सविता उर्फ रानी ने कहा, मैं पालतू जानवरों की प्रेमी हूं और मेरे पास कोई बच्चा नहीं है इसलिए स्वीटी हमारा बच्चा है. मेरी पति मंदिर जाते थे और जानवरों को खाना खिलाते थे और एक दिन एक आवारा कुत्ता उसना पीछा करत हुए 3 साल पहले हमारे घर आ गया. हमने उसका नाम स्वीटी रख दिया. सभी कहते थे कि हमें स्वीटी की शादी करनी चाहिए. हमने इस पर चर्चा की और फिर अंत में एक कार्यक्रम सिर्फ 4 दिनों में बनाया गया था. हमने सभी रीति रिवाजों का पालन करने का फैसला किया।

सविता ने कहा कि दोनों कुत्तों के लिए हल्दी जैसे समारोह भी किए गए. नर कुत्ते शेरू की मालकिन मनिता ने कहा, हम पिछले आठ सालों से शेरू के साथ हैं. हमने हमेशा उसे अपने बच्चे की तरह माना है. हमने अपने पड़ोसियों से अपने कुत्तों की शादी के बारे में लापरवाही से चर्चा की, लेकिन फिर हम अचानक इसको लेकर गंभीर हो गए।

मनिता ने कहा कि कुत्तों के मालिक इस शादी को गंभीरता से ले रहे हैं और इसके लिए प्रथागत विवाह की तरह ही तैयारी कर रहे हैं और सभी रस्मों का पालन कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि अन्य लोगों ने निमंत्रण पर कैसी प्रतिक्रिया दी, मनिता ने कहा, कुछ लोगों को यह पसंद है और कुछ लोगों को नहीं. हमें बिल्कुल भी चिंता नहीं है. हमने बस वही किया जो हम चाहते थे. इसी तर्ज पर सविता ने कहा लोग कहते थे कि पुलिस हमें उठा लेगी और जेल में डाल देगी, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. चूंकि हम एक निःसंतान दंपति हैं और यही हमारी खुशी है. आज मेरे पति खुश हैं क्योंकि स्वीटी की शादी हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH