पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार , कहा साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लो , वह रोज मुझे ,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार , कहा साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लो , वह रोज मुझे ,,,
हमीरपुर 14 नवम्बर 2022 -  पति-पत्नी के लड़ाई के कई दिलचस्प किस्से सामने आते रहते हैं पर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है. जिसकी लोग चटखारे लेकर चर्चा कर रहे हैं दरअसल एक ब्यक्ति रोते बिलखते  कोतवाली थाना राठ पहुंचा. जहां उसने पुलिस से गुहार लगाई कि साहब मुझे मेरी बीवी से बचा लो वो मुझे गर्म चिमटे से मारती है। 

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में विवाद कार बेचने को लेकर हुआ था. राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके के रहने वाले संजय ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पास एक कार है और उसकी पत्नी कुसुम कार को बेचकर रुपये अपने मायके वालों को भेजना चाहती है. जब उसने कार बेचने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने बेरहमी से गर्म चिमटे से पीट दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्नी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात कर झगड़ा होता रहता है. पीड़ित शख्स ने रो-रोकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उस पर बहुत जुल्म करती है. मुझे इस परेशानी से छुटकारा दिलाओ. पीड़ित पति ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर आरोपी पत्नी कुसुम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर कानून के हिसाब कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग चटखारे ले कर मजे ले रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH