यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस नहर में गिरी , हादसे में 22 की मौत , सरकार ने किया मुआवजे का एलान

देश विदेश , 13-11-2022 3:38:01 PM
Anil Tamboli
यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस नहर में गिरी , हादसे में 22 की मौत , सरकार ने किया मुआवजे का एलान
मिस्र 13 नवम्बर 2022 -  मिस्र में यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है, जिससे 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिस्र सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा देश के उत्तरी दकाहलिया प्रांत में शनिवार को हुआ। यहां एक मिनी बस नहर में गिर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में 7 लोग घायल भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनी बस आगा शहर के अल रयाह अल तौफीकी नहर में जा गिरी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कुल 18 एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को दो अस्पतालों में ले भर्ती कराया गया है। इस हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्थानीय लोग पुलिस कर्मियों की नहर से शव निकालने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय सरकार ने अनुसार बस में करीब 46 यात्री सवार थे, जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था।

द नेशनल न्यूज के मुताबिक मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। मंत्रालय ने दुर्घटना में जान गंवाने लोगों के परिवारों को 100,000 मिस्रियन पाउंड देने का ऐलान किया है, वहीं घायल को 5000 पाउंड मिलेंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि पीड़ितों के परिवारों और घायलों को सरकार के तकफुल व करामा कल्याण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें नकद सहायता , नौकरी सहायता और अन्य लाभ मिल सकेगा।

गौरतलब है कि मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं बीते कुछ सालों में बहुत ज्यादा हो रही है और यहां हर साल ही हजारों लोगों की मौत सड़क हादसे में हो जाती है। बीते माह मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनी बस की लॉरी से टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 9 घायल हो गए थे। मरने वालों में एक पूरा परिवार और 3 बहनें शामिल थी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH