प्रदेश के एक 12 वी फेल छात्र ने कई राज्यों में किया ऐसा फ्रॉड की जान कर उड़ जाएंगे होश ,,

सरगुजा , 25-07-2020 12:23:17 PM
Anil Tamboli
प्रदेश के एक 12 वी फेल छात्र ने कई राज्यों में किया ऐसा फ्रॉड की जान कर उड़ जाएंगे होश ,,
अं​बिकापुर 25 जुलाई 2020 - 12वीं फेल छात्र ने छह करोड़ दो लाख 80 हजार रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि राजमिस्त्री के 12वीं फेल बेटे ने लॉक डाउन के दौरान छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, गुजरात और झारखंड के 14 हजार 557 लोगों से छह करोड़ दो लाख 80 हजार रुपये ठगी की है। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में लोगों ने निवेश करना शुरू किया जिसके बाद वे ठगी के शिकार होते चले गए। अंबिकापुर कोतवाली पुुुलिस को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक कंपनी के संचालक को गुजरात के चपोता बड़ोदरा से हिरासत में ले लिया है। ठगी के शिकार लोगों की संख्या और रकम अभी बढ़ सकती है। आरोपी के पास से पु​लिस ने लेपटाप जब्त किया है। ठगी के शिकार लोग भी पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं।

सरगुजा एसपी टीआर कोसिमा ने मामले से पर्दा उठाते हुए बताया कि आरोपी अशोक आचार्य उर्फ राजबच्चन प्रियदर्शी 39 वर्ष 2002 में गुजरात के बड़ोदरा में जाकर मार्केटिंग का काम करता था। सेल्समैन के रूप में उसने कई कंपनियों में काम किया। लगभग एक वर्ष पहले सेफ शॉप कंपनी से जुड़कर मार्केटिंग के कार्य के सिलसिले में उसका अंबिकापुर, वाड्रफनगर सहित कई स्थानों पर आना-जाना हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी उसकी मुलाकात हुई। लॉक डाउन के दौरान कामकाज बंद हो जाने के कारण ज्यादा पैसा कमाने की लालच में उसने फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि बड़ोदरा के राकेश भाई नामक प्रोग्रामर को 30 हजार रुपये देकर उसने एक ऑनलाइन वेबसाइट तैयार कराया। सरगुजा संभाग के परिचितों के अलावा दूसरों को भी इस वेबसाइट का लिंक भेजकर तथाकथित कंपनी से जुड़ने पर एक माह में तीन या चार गुना रकम वापसी का झांसा दिया। शुरुआती एक हफ्ते में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सामने आए, लेकिन रकम किसी ने भी निवेश नहीं किया। फिर आरोपी ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से कथित कंपनी का प्रचार-प्रसार शुरू किया। इसका फायदा भी मिला और सरगुजा संभाग के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से रकम जमा होने लगी। करोड़ों रुपये अनाधिकृत रूप से वेबसाइट के जरिए जमा होने के कारण वह काम करना बंद कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH