ईलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने रेप कर बनाया अश्लील वीडियो , क्लीनिक हुआ सील और डॉक्टर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ईलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने रेप कर बनाया अश्लील वीडियो , क्लीनिक हुआ सील और डॉक्टर गिरफ्तार
गोंडा 30 अक्टूबर 2022 -  उत्तरप्रदेश गोंडा में एक डॉक्टर ने इलाज के लिए आई महिला के साथ अश्लील हरकतें की और फिर उसके साथ रेप किया. यही नहीं डॉक्टर ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया. ये घटना गोंडा के खरगूपुर क्षेत्र के बिशुनपुर कस्बे की है. आरोपी डॉक्टर यहां पर एक क्लीनिक चलाता है. इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर क्लीनिक को सील कर दिया है।

खबर के मुताबिक महिला इस डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए आई थी. इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने महिला से छेड़खानी की और रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी डॉक्टर ने इस घटना का पूरा वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से और संवेदनशील हो गया है. इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस फौरन हरकत में आ गई और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर क्लीनिक को सील करवा दिया. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ 354 व 376 समेत कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है.

सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशुनपुरा कस्बे में चिकित्सक की क्लीनिक पर इलाज कराने आई महिला के साथ चिकित्सक द्वारा रेप और छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस सूचना पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH